फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal landslide 24 people dead and 20 missing

नेपाल में आठ घंटों में दो जगहों पर हुआ भूस्खलन, 24 लोगों ने गंवाई जान, 20 लापता

Sat, 15 Aug 2020 01:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Aug 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Nepal landslide 24 people dead and 20 missing
नेपाल में भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला।

नेपाल में महज आठ घंटों के दरम्यान दो जगहों पर हुए भूस्खलन में मलबे के नीचे दबने से 24 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग लापता हो गए। दोनों ही जगह बचाव और राहत कार्य जारी हैं।

विज्ञापन


भूस्खलन की पहली घटना कालीकोट महावाई गाऊ पालिका वार्ड नंबर तीन नाकू गांव में बृहस्पतिवार रात हुई। रात में हुई भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में मलबे के नीचे 38 लोग दब गए। शुक्रवार देर शाम तक चले राहत एवं बचाव कार्य में पांच बच्चों सहित 18 लोगों के शव निकाले जा चुके थे।
विज्ञापन


मृतकों में एक ही परिवार के चार बच्चे हैं। राजबहादुर बिस्टा के परिवार में पुत्र पुष्पा बिस्टा (13),  प्रवीण बिस्टा (11), बेटी सविना बिस्टा (18) और आशा बिस्टा (15) की मौत हो गई। पड़ोस में ही रहने वाले राजबहादुर बिस्सा के भाई दिलबहादुर बिस्सा (19) और रेशमा बिस्सा की दस वर्षीय बेटी शांति बिस्सा की भी मौत हो गई। देर शाम तक एक बच्चे सहित 18 लोगों के शव मलबे से बाहर निकाले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Nepal landslide 24 people dead and 20 missing
नेपाल में भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला।
स्थानीय निवासी चित्रा सिंह ने बताया कि नाकू गांव में भूस्खलन के कारण 35 घरों को नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरी घटना नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले की जुगल ग्राम नगरपालिका वार्ड नंबर दो में शुक्रवार की सुबह हुई। ग्राम नगर पालिका उपाध्यक्ष सरजाना तमांग ने जानकारी दी कि भूस्खलन का मलबा 37 घरों में भर गया।

घटना के तुरंत बाद ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से पांच लोगों को नाजुक हालत में मलबे से बाहर निकाला गया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें तुरंत चौतरा स्थित अस्पताल ले जाया गया। देर शाम तक मलबे में से छह लोगों के शव निकाले जा चुके थे। मलबे में दबे हुए लोगों की तलाश और बचाव का अभियान चल रहा है।

जानकारी होने पर स्पीकर अग्नि प्रसाद सपकोटा भूस्खलन स्थल लिदी पहुंचे और वहां की स्थिति की जानकारी ली। जुगल गांव पालिका के वार्ड नंबर दो के ग्राम प्रधान प्रताप लामा अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों के जरिए भूस्खलन के कारण हुए बड़े नुकसान की जानकारी मिली, राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed