फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal former Election Commissioner will given reward of 15 thousand for finding cat

नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त की बिल्ली खोजने पर अब 15 हजार का इनाम, 28 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

Thu, 10 Dec 2020 12:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Dec 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Nepal former Election Commissioner will given reward of 15 thousand for finding cat
बिल्ली को खोजने के लिए लगाए गए थे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

देश के पूर्व चुनाव आयुक्त की पत्नी और नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा की रेलवे स्टेशन से लापता हुई बिल्ली का 28 दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। इला शर्मा ने अब उनकी बिल्ली खोजने वाले को पुरस्कार की राशि 11 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी है।

विज्ञापन

 
बीते 11 नवंबर को गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह से इला शर्मा की बिल्ली हिवर लापता हो गई थी। उस दिन काफी खोजबीन हुई, लेकिन हिवर का पता नहीं चल सका। जिसके बाद बिल्ली की तस्वीर वाला पोस्टर पूरे स्टेशन परिसर में लगाया गया।
विज्ञापन


आरपीएफ और जीआरपी ने कुली और वेंडरों की भी मदद ली। बिल्ली को खोजने में लगी इला शर्मा ने अपना दिल्ली जाने का प्लान तक निरस्त कर दिया और एक सप्ताह तक सर्किट हाउस में ही रुकी रहीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब हिवर का पता नहीं चला, तब इला शर्मा दिल्ली चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिल्ली जाने के बाद भी इला शर्मा ने कोशिशें जारी रखीं। वह लगातार आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस के संपर्क में हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed