फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nepal created hurdle in maintenance of valmikinagar bairaj

वाल्मीकिनगर बैराज की मरम्मत में नेपाल का रोड़ा, फाटक और बांध के अनुरक्षण की नहीं दे रहा अनुमति

Sun, 21 Jun 2020 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
nepal created hurdle in maintenance of valmikinagar bairaj
वाल्मीकि गंडक बैराज पर उफनाइ नदी। - फोटो : KUSHINAGAR
वाल्मीकिनगर बैराज की मरम्मत में नेपाल का रोड़ा, फाटक और बांध के अनुरक्षण की नहीं दे रहा अनुमति
विज्ञापन

खड्डा(कुशीनगर)। वाल्मीकिनगर बैराज की मरम्मत को लेकर नेपाल की ओर से उत्पन्न गतिरोध के चलते बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। तीन दिन पहले दोनों देशों के अधिकारियों के बीच चौथी बैठक में भी गतिरोध दूर नहीं हो पाने से बैराज के फाटक की मरम्मत के साथ बांध के अनुरक्षण का काम अटक गया है।

यूपी के कुशीनगर व महराजगंज तथा बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के अलावा नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र को गंडक नदी की बाढ़ से बचाव के लिए भारत-नेपाल सीमा पर वाल्मीकिनगर बैराज (पुल) बना है। इसका आधा हिस्सा नेपाल में पड़ता है। नेपाल के हिस्से में बैराज का फाटक खराब है। अब तक उसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। इसके अलावा पुल के साथ नहर प्रणाली की सुरक्षा के लिए बने बांध की मरम्मत की अनुमति भी नेपाल सरकार नहीं दे रही है। अभियंता इस बात से आशंकित हैं कि अगर समय से अनुरक्षण नहीं हुआ और बांध टूट गया तो व्यापक क्षति होगी। इसके लिए 18 जून को चौथी बार वाल्मीकि नगर गंडक बैराज पर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। उस बैठक में नेपाल की तरफ से अभियंता टीबी ठकुरी, तारा सिंह, विकास कुमार व भारत की तरफ से गंडक बैराज के कार्यपालक अभियंता जमील अहमद व प्रमोद कुमार आदि शामिल हुए थे। कार्यपालक अभियंता जमील अहमद ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण सीमा सील होने की बात कहकर नेपाली अधिकारी बार्डर पार कर मरम्मत की अनुमति नहीं दे रहे हैं। इस पर चौथी बैठक में भी निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed