फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal-Bihar border seal paramilitary force will be on patrol

UP Election 2022: नेपाल-बिहार सीमा सील, गश्त पर रहेगी पैरामिलिट्री फोर्स

Thu, 03 Mar 2022 02:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Mar 2022 02:18 AM IST
सार

एटीएस और खुफिया विभाग भी सक्रिय, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी, पगडंडियों व नदियों के रास्तों पर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी।

विज्ञापन
Nepal-Bihar border seal paramilitary force will be on patrol
पैरामिलिट्री फोर्स। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर-बस्ती मंडल में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा कर्मियों को उनके तैनाती स्थल पर रवाना कर दिया गया। पैरामिलिट्री फोर्स को गश्त पर लगाया गया है। गोरखपुर मंडल के सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा नेपाल व बिहार सीमा को सील कर दिया गया है। पगडंडियों व नदियों के रास्तों पर भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नेपाल बार्डर को बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर नेपाल व बिहार सीमा के मुख्य मार्ग सहित, 100 से ज्यादा पगडंडियों पर एसएसबी जवानों का पहरा है। नेपाल व बिहार के बार्डर के तमाम मुख्य रास्तों, पगडंडियों व नदियों के रास्तों पर 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही है। प्रदेश से जुड़ने वाली नदियों में नाव की मदद से पुलिस निगरानी करेगी। उधर, मुख्यमंत्री की मौजूदगी और नेपाल से सटे होने की वजह से एटीएस और खुफिया विभाग द्वारा अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन

293 सेक्टर में बांटकर हो रही सुरक्षा

गोरखपुर जिले को 293 सेक्टर में बांटकर ड्यूटी लगाई गई है। 27 जगहों पर बैरियर लगाए गए हैं। गोरखपुर-बस्ती मंडल में 585 कंपनी अर्द्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा 38 हजार 690 पुलिसकर्मी और 28 हजार 521 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। एडीजी जोन अखिल कुमार ने सीमावर्ती जिलों में चौकसी और बढ़ाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लगातार गांवों में जाकर लोगों से एक ओर जहां मतदान की अपील कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सुरक्षा का भी एहसास करा रही है। गोरखपुर में चुनाव को देखते हुए कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया के सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अकेले गोरखपुर में 4126 बूथों पर 130 कंपनी पैरामिलिट्री बीएसएफ आईबीटीटी व पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।

 

इतनी फोर्स की होगी तैनाती

जिला          अर्द्धसैनिक बल     पुलिस     होमगार्ड
गोरखपुर        118 कंपनी         8,226    6,141
देवरिया         90 कंपनी           5,871    4,137
कुशीनगर       80 कंपनी           6,123    4,617
महराजगंज     66 कंपनी           4,590     3,317
बस्ती           82 कंपनी           4,782     3,707
संतकबीरनगर  58 कंपनी           3,211     2,601
सिद्धार्थनगर    90 कंपनी           5,387     4,009

30 हजार को रेड कार्ड, 50 हजार पाबंद

एसएसपी ने बताया कि चुनाव सकुशल कराने के लिए एक महीने में 30 हजार संदिग्ध व्यक्तियों को रेड कार्ड जारी किया गया है। जबकि 50,000 से अधिक संदिग्धों को 107/116 में पाबंद कर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

निर्भीक होकर करें मतदान, पुलिस है आपके साथ

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अति संवेदनशील गांवों में जाकर पुलिस सुरक्षा का भरोसा दिला रही है। पुलिस लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील कर रही है। साथ ही सीओ, थानेदार अपना मोबाइल फोन नंबर भी गांव वालों को दे रहे हैं, ताकि कहीं पर भी कोई दिक्कत आए तो तत्काल सूचना मिल सके।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed