{"_id":"6103b1828ebc3e584968a92a","slug":"neighbors-injured-old-man-by-attacking-him-with-knife-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: चाकू से हमला कर वृद्ध को किया घायल, जानिए क्या है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: चाकू से हमला कर वृद्ध को किया घायल, जानिए क्या है बड़ी वजह
Fri, 30 Jul 2021 01:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:30 PM IST
सार
नूनखार के गांगी टोले का प्रकरण। जमीनी विवाद में गुरुवार को भी हुई थी मारपीट।
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग त्रिवेणी चौहान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र अंतर्गत नूनखार के गांगी टोले में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह एक वृद्ध पर पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। उधर, गुरुवार को भी इसी प्रकरण को लेकर वृद्ध और उसकी पत्नी को मारा- पीटा गया। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांगी निवासी त्रिवेणी चौहान (70) और उनके पड़ोसी की भूमि के पास ग्रामसभा की कुछ भूमि है। आरोप है कि पैमाइश के दौरान त्रिवेणी और पड़ोसी की निजी भूमि का कुछ हिस्सा ग्रामसभा में चला गया है।
त्रिवेणी को पड़ोसी की जमीन लेने के लिए मुकदमा लड़ने के लिए दबाव बना रहा है। वृद्ध दंपति का कहना है कि हमलोग मुकदमा नहीं चाह रहे हैं। उधर इसी को लेकर आए दिन दंपति परिवार को पड़ोसी प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को इस मामले को लेकर वृद्ध दंपति को मारा- पीटा गया। शुक्रवार सुबह फिर जब त्रिवेणी शौच कर घर लौट रहे थे तो पड़ोसी ने उनपर चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे उनके बाए हाथ में गंभीर चोट लगा है। बीच- बचाव करने पहुंची पत्नी विंदा देवी को भी चोटें आईं हैं। एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। दिखवाता हूं।