{"_id":"677622a8fab2b062340454e2","slug":"neighbor-beats-women-for-closing-snake-hole-in-campierganj-gorakhpur-case-registered-2025-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद: सांप के बिल को करवा दिया बंद...इसे लेकर पड़ोसी से मारपीटाई, अब जेल जाने की नौबत आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद: सांप के बिल को करवा दिया बंद...इसे लेकर पड़ोसी से मारपीटाई, अब जेल जाने की नौबत आई
Thu, 02 Jan 2025 10:53 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:53 AM IST
सार
महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मकान के बगल में मेरी जमीन होने के बाद भी मनबढ़ ने नींव की मिट्टी को काटकर गिरा दिया था। इससे मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सांप घुस गया था। इधर उधर दौड़-भाग कर रविवार को सपेरा बुलाकर सांप को पकड़वाया और बिल को बंद करा दिया। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाला मनबढ़ परिवार समेत लाठी-डंडे से घर पर चढ़कर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांप (एआई जेनरेटेड)
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
एक गांव स्थित घर में घुसे सांप को सपेरा बुलाकर पकड़वाना और इसके बाद उसका बिल बंद कराना घर की महिलाओं मंहगा पड़ गया। आरोप है कि बिल बंद कराने से नाराज पड़ोस में रहने वाले मनबढ़ों ने दोनों महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया, उनके साथ अश्लील हरकत भी की। पीड़ितों की शिकायत पर कैंपियरगंज थाने में दो पुरुष और तीन महिला आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
कैंपियरगंज की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मकान के बगल में मेरी जमीन होने के बाद भी मनबढ़ ने नींव की मिट्टी को काटकर गिरा दिया था। इससे मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सांप घुस गया था। इधर उधर दौड़-भाग कर रविवार को सपेरा बुलाकर सांप को पकड़वाया और बिल को बंद करा दिया।
इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाला मनबढ़ परिवार समेत लाठी-डंडे से घर पर चढ़कर हमला कर दिया। शोर सुनकर देवरानी बीच बचाव करने आईं तो उनकी गोद से एक वर्ष के बेटे को छीनकर जमीन पर पटक दिया। मुझे और देवरानी की जान लेने की कोशिश की गई। इस दौरान आरोपियों ने अश्लील हरकत भी की। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।