{"_id":"61891abfedc6d236cd477d46","slug":"negligence-extinguished-lamp-of-two-houses-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: लापरवाही ने बुझा दिया दो घरों का चिराग, दो की हालत अभी भी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: लापरवाही ने बुझा दिया दो घरों का चिराग, दो की हालत अभी भी गंभीर
Mon, 08 Nov 2021 06:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Nov 2021 06:10 PM IST
सार
रविवार की शाम को चिलुआताल क्षेत्र के अहिरौली गांव के सामने हादसा हुआ था। एक युवक की मौके पर और दूसरे की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चिलुआताल थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के सामने रविवार की देर शाम हुए हादसे में घायल एक और व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में घायल दो लोगों को एसजीपीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक घायल का मेडिकल कॉलेज में ही इलाज चल रहा है जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। रविवार को देर शाम जगतबेला-डोहरिया मार्ग पर अहिरौली गांव के सामने दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हुई थी। एक बाइक पर फुलवरिया निवासी मोनू विश्वकर्मा, अभिषेक उर्फ बागड़ व विनोद सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर ग्राम सभा राजाबारी निवासी रूदल, रामऔतार व सुधीर शर्मा थे।
विज्ञापन
इस हादसे में मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जबकि अभिषेक उर्फ बागड़, विनोद, रूदल, रामऔतार व सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पांचों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। देर रात राजाबारी निवासी रामऔतार की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा फुलवरिया निवासी अभिषेक उर्फ बागड़ व सुधीर शर्मा की हालत नाजुक देख पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल विनोद का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार हो रहा है। घायल रुदल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
बेटे का मुंडन कराने आया था युवक
फुलवरिया निवासी रामऔतार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने बेटे के मुंडन संस्कार में घर आया हुआ था। दस दिन पूर्व ही रामऔतार के पिता भी गिरकर घायल हो गए थे। पत्नी रिंकी, बेटा अंकुश व आदर्श की हालत दयनीय हो गई है।