फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   negative conditation in econaomy field at this time

अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नकारात्मक माहौल, धैर्य की जरूरत: दीपशिखा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
negative conditation in econaomy field at this time
अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नकारात्मक माहौल, धैर्य की जरूरत: दीपशिखा एमएमएमयूटी में आयोजित हुई वेब गोष्ठी अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ( एमएमएमयूटी) के मानविकी एवं प्रबंध विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को ' कैरियर चैलेंजेस एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट इन पोस्ट कोविड एरा' विषयक वेब गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मैन्यूलाइफ फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन की दीपशिखा सिंह ने कहा कि अभी अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में बहुत नकारात्मक माहौल है। इस समय धैर्य से काम लेने की जरूरत है। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य अवश्य होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में अनुशासन, ऑप्टिमाइजेशन, और भविष्योन्मुखता सफलता की कुंजी है। सिडबी प्रयागराज के वरिष्ठ प्रबन्धक मुकेश जायसवाल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि छात्र छात्राएं अध्ययन के बाद रोज़गार देने वाले बने, ना कि मांगने वाले। उन्होंने प्रबंधन के छात्रों को सरकार द्वारा विकसित उद्यमी मित्र पोर्टल के विषय में जानकारी दी। भारत रोज़गार डॉट कॉम के प्रबंध निदेशक अमन शुक्ला ने छात्रों को सेवा क्षेत्र की बारीकियों को समझने और कुछ नया करने सलाह दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो श्रीनिवास सिंह ने कहा कि विकास और सस्टेनेबिलिटी के बीच में सामंजस्य आवश्यक है और ऐसा कर पाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने संवर्धन और संरक्षण को एक दूसरे के पूरक के रूप में देखे जाने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ सुधीर नारायण सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान एमबीए, बीबीए के छात्र छात्राओं सहित डॉ रवि कुमार गुप्ता, डॉ भारती शुक्ला, डॉ कहकशां खान, डॉ उग्रसेन, डॉ बिजेंद्र एवम् डॉ विनय यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed