फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NEET 2021: Dhanteras to meritorious triple gift of happiness with Diwali

NEET 2021: मेधावियों को धनतेरस- दिवाली के साथ खुशियों की तिहरी सौगात, डॉक्टर बनने का सपना हुआ साकार

Wed, 03 Nov 2021 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Nov 2021 01:02 PM IST
सार

सफलता से मेधावियों के साथ ही उनके माता-पिता भी गदगद हैं। घरों में जश्न का माहौल है। ज्यादातर मेधावियों ने अपने ही क्षेत्र में डॉक्टर बनकर सेवा करने की इच्छा जताई है। इससे इलाके को न सिर्फ योग्य डॉक्टर मिलेंगे बल्कि इलाज की व्यवस्था भी बेहतर हो जाएगी।   
 

विज्ञापन
NEET 2021: Dhanteras to meritorious triple gift of happiness with Diwali
NEET 2021। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एम्स, राजकीय मेडिकल कॉलेज और निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में गोरखपुर शहर के मेधावियों ने झंडा गाड़ा है। यह सफलता मेधावी व उनके परिवारों के लिए तिहरी खुशी लेकर आई है। धनतेरस व दिवाली के साथ डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो गया है। अब एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगे, फिर परास्नातक की डिग्री हासिल करने का इरादा है। सफलता से मेधावियों के साथ ही उनके माता-पिता भी गदगद हैं। घरों में जश्न का माहौल है। ज्यादातर मेधावियों ने अपने ही क्षेत्र में डॉक्टर बनकर सेवा करने की इच्छा जताई है। इससे इलाके को न सिर्फ योग्य डॉक्टर मिलेंगे बल्कि इलाज की व्यवस्था भी बेहतर हो जाएगी।   
विज्ञापन

 
सर्जन बनना चाहते हैं 417 वीं रैंक पाने वाले आदित्य
नीट में 417 वीं रैंक हासिल करने आदित्य जायसवाल सर्जन बनना चाहते हैं। खास बात यह है कि आदित्य का सपना है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अपने इलाके में ही प्रैक्टिस करें।
विज्ञापन

मूलत: कुशीनगर के नरकटिया बाजार निवासी आदित्य जायसवाल साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता मनोज जायसवाल की कपड़े की दुकान है और मां गृहिणी हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े आदित्य ने गोरखपुर में रहकर दो वर्ष तक तैयारी की है, उन्होंने आकाश इंस्टीट्यूट से कोचिंग भी की है। उन्हें कुल 690 अंक हासिल हुए हैं। आकाश का कहना है कि वे कोचिंग के बाद पांच घंटे की पढ़ाई करते थे। एमबीबीएस करने के बाद एमएस की पढ़ाई करना चाहता हैं। ताकि अपने क्षेत्र में बेहतर इलाज दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अपने जिले में ही मरीजों की सेवा करेंगी साक्षी
चरगांवा ब्लॉक के रामपुर गोपालपुर की साक्षी सिंह ने 659 अंक हासिल किए हैं, उन्हें ऑल इंडिया स्तर पर जनरल कैटेगरी में 1590 वीं रैंक मिली है। साक्षी कहती हैं, डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने जिले में ही मरीजों की सेवा करना चाहती हूं। बचपन से ही मेधावी रहीं साक्षी ने कक्षा 10 वीं में 10 सीजीपीए तथा 12 वीं में 94.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वर्ष 2020 में पहली बार नीट की परीक्षा में 28412 रैंक मिली थी। इससे वह संतुष्ट नहीं थी। उन्हें एमबीबीएस की पढ़ाई करनी थी। साक्षी ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत की। घरवालों का पूरा सपोर्ट मिला। साक्षी के पिता इंद्रसेन सिंह वायुसेना से सार्जेंट के पद से सेवामुक्त हैं एवं उनकी माता गृहिणी हैं। साक्षी की सफलता से गांव में खुशी का माहौल है।

राजवर्धन ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

नीट में राजवर्धन सिंह ने सामान्य श्रेणी में 9069 वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। राजवर्धन को 720 में 627 अंक मिले हैं। विजयंत सिंह के पुत्र राजवर्धन बचपन से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने कक्षा 10 वीं में 92.4 प्रतिशत तथा कक्षा 12 वीं में 95.6 प्रतिशत हासिल किया है। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
 
अभ्यास इंडिविजुअल क्लासेज के विद्यार्थियों का दबदबा
नीट में अभ्यास इंडिविजुअल क्लासेस के विद्यार्थियों का दबदबा कायम रहा। दिव्यांगी त्रिपाठी को 681 वीं रैंक, अभिनव मिश्र को 665 वीं रैंक, चंदन सिंह को 660 वीं रैंक, आदित्य कसौधन को 657 वीं रैंक, आर्यन श्रीवास्तव को 657 वीं रैंक, निखिल भागवानी को 654 वीं रैंक, राजेश्वर निषाद को 654 वीं, आकांक्षा मिश्रा को 645 वीं रैंक तथा रितेश पांडेय को 645 वीं रैंक मिली है। संस्थान का दावा है कि हिमांशु और आकांक्षा सहित 40 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सफलता दर्ज की है। संस्थान के डायरेक्टर एसएसपी सर और एमजी सर ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।  
 
एक ही घर में आई दुगनी खुशी
अभ्यास इंडिविजुअल क्लासेज से नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाली दो सगी बहनें अभिलाषा और अनवेषा ने कामयाबी हासिल की है। उन्हें अच्छी रैंक मिली है। इस उपलब्धि पर शिक्षण संस्थान के शिक्षकों ने बधाई दी है।
 
स्टार पीएमटी के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन
स्टार पीएमटी के मेधावी विद्यार्थियों ने नीट में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। इस कोचिंग के 274 से अधिक विद्यार्थियों को 500 से अधिक अंक हासिल हुए हैं। मंगलवार को संस्थान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि न्यूरो सर्जन डॉ. रवि राय, विशिष्ट अतिथि डॉ. विनय राय ने सफलता पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया और उनका उत्साह बढ़ाया। निदेशक डॉ. राहुल राय ने कहा कि कोरोना के दौरान विपरीत संकट में भी संस्थान के विद्यार्थियों ने कठोर परिश्रम से विश्वास को बनाए रखा। उन्होंने चयन न पाने वाले विद्यार्थियों की भी हौसलाफजाई की और अगली बार चयन के लिए शुभकामनाएं दीं। कोचिंग से मिली जानकारी के अनुसार प्रिया दिव्यांगी त्रिपाठी को 681 अंक, शिवम को 667 अंक, जागृति मिश्रा को 656 अंक, प्रिया सिंह को 661 अंक, आर्यन श्रीवास्तव को 657 अंक, प्रगति श्रीवास्तव को 651 अंक, रितेश पांडेय को 645 अंक, सुप्रिया को 614 अंक, आशुतोष आनंद को 618 अंक, नवनीत राव को 618 अंक, राधेश्याम चौधरी को 600, आकाश पांडेय को 591 अंक, मनीषा यादव को 581 अंक मिले हैं।

कैटलिस्ट संस्थान के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
कैटलिस्ट के 46 होनहारों ने नीट में सफलता हासिल की है। कैटलिस्ट कोंचिग के छात्र शुभम जायसवाल को 660 अंक, अरनव उपाध्याय को 640 अंक, दिव्यशक्ति को 621 अंक, मुशीर अब्दुल्लाह को 610 अंक, ऋतिक रस्तोगी को 609, सुजीत सिंह 607, अथर्व श्रीवास्तव को 592 अंक, आयुष शर्मा को 592 अंक, हिमांशु श्रीवास्तव को 575 अंक, अनन्या सिंह को 560 अंक, आदित्य भारद्वाज को 559 अंक, मुहम्मद आकिब को 558 अंक, सैयद अहजामुल को 547 अंक, सुजीत कुमार को 536 अंक, प्रिंस सिंह को 529 अंक, विनीता चौधरी को 528 अंक, हर्ष सिंह को 501 अंक मिले हैं। सभी सफल छात्रों को कोंचिग संस्थान के शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं। छात्रों ने सफलता का श्रेय शिक्षक रजनीश, महेंद्र, प्रदीप तथा कैटलिस्ट की उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति, स्टडी मटेरियल को दिया है।
 
गुरुकुल पाठशाला में सम्मानित हुए बेहतर रैंक पाने वाले मेधावी
गुरुकुल पाठशाला ने अपनी उत्कृष्ठता का लोहा मनवाया है। संस्था का दावा है कि इस वर्ष 337 से अधिक छात्रों ने सफलता अर्जित की। मंगलवार को संस्थान में एक कार्यक्रम आयोजित कर मेधावियों को सम्मानित किया गया। संस्था के निदेशक सूरी सर और एसकेआर ने सभी सफल छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
संस्था के छात्र अभिनव मिश्र ने 1245 वीं रैंक (665 अंक) प्राप्त करके अपना और अपने परिवार के साथ ही गुरुकुल पाठशाला का मान बढ़ाया है। संस्था के मो. अशरफ अंसारी को 743 रैंक मिली है। इसके अलावा शुभम जय (660 अंक), आदित्य कसौधन (657 अंक), राजेश्वर निषाद (654 अंक), निखिल भागवानी (654 अंक), सुत गोस्वामी ( 641 अंक), विशाल (640 अंक), साधी दुबे (640 अंक), हर्ष गुप्ता (640 अंक) अर्नय (640 अंक), साक्षी गुप्ता ( 636 अंक), रागिनी गुप्ता (628 अंक) शिवगनी पाठक (626 अंक), वितान चौधरी (622 अंक), अंकित कुमार (619 अंक), आराध्या गुप्ता (619 अंक) वंश त्रिपाठी (618 अंक), दीपक कुमार (615 अंक), अमन जयपाल (613 अंक), नितिन राय (609 अंक), अनुराग गुप्ता (608 अंक), शिवानी श्रीवास्तव (604 अंक) अंक हासिल हुआ है।
 
आरपीएम के मेधावियों को भी मिली सफलता
नीट में स्कूलों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। आरपीएम एकेडमी के श्रेष्ठ जायसवाल को 215वीं रैंक मिली है। श्रेष्ठ सिटी टॉपर भी हैं। प्रबंध निदेशक अजय शाही ने बताया कि हर्षिता मणी त्रिपाठी की आल इंडिया रैंक 1954 है। इसी तरह अभिनव मिश्रा की आल इंडिया रैंक 2098वीं हैं। श्रेष्ठ, हर्षिता व अभिनव को अच्छे मेडिकल संस्थानों में दाखिला मिलेगा। उर्जिव जायसवाल की आल इंडिया रैंक 12057 है। प्रियंबदा आर्य की आल इंडिया रैंक 32123 है। इन मेधावियों को भी एमबीबीएस में दाखिला मिलेगा।

जेएमडी के मेधावियों का भी चयन
नीट में जेएमडी पीएमटी इंस्टीट्यूट के मेधावियों का भी चयन हुआ है। निदेशक के मुताबिक चिन्मय मिश्रा (628), सुरुचि (619), अमन (617), सुकन्या (627), आनंद कुमार (619) और अभय मिश्रा (563) का चयन हुआ है। डिंपल और अभय प्रताप सिंह ने भी कामयाबी हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed