{"_id":"5ed8ed6883c1ea004532bd18","slug":"ne-railway-labor-union-general-secretary-kl-gupta-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस 104 वर्ष के नेता के हौसले का जवाब नहीं, दो बार टूटी कूल्हे की हड्डी फिर भी कर रहे हैं काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस 104 वर्ष के नेता के हौसले का जवाब नहीं, दो बार टूटी कूल्हे की हड्डी फिर भी कर रहे हैं काम
Thu, 04 Jun 2020 06:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Jun 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
नरमू महामंत्री केएल गुप्त।
- फोटो : अमर उजाला।
एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता की उम्र भले ही 104 वर्ष हो गई है लेकिन उनका हौसला नौजवानों जैसा है। तभी तो इस उम्र में भी कूल्हे की हड्डी टूटने के बाद भी हिम्मत नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
चार माह बाद अब वे फिट हो गए हैं और टहलने भी लगे हैं। रोजाना अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर यूनियन का कामकाज निपटाते हैं और जरूरी निर्देश भी देते हैं। उनके अति करीबी यूनियन में सहायक महामंत्री नवीन मिश्रा कहते हैं, इस उम्र में इतनी ऊर्जा मैंने नहीं देखी है। उनकी स्मृति गजब की है। रोजाना फोन करके हालचाल लेना नहीं भूलते।
विज्ञापन
हड्डी जुटने से केएल गुप्त बहुत खुश हैं। वे इस समय पुरदिलपुर आवास पर बेटा और बहू के साथ रह रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में कहा कि मैं हमेशा यूनियन के बारे में सोचता हूं। इस बार हड्डी को जुटने में ज्यादा वक्त लग गया, पिछली बार तीन महीने में ठीक हो गया था। मेरा मन घर पर नहीं लगता है, जल्द ही यूनियन दफ्तर जाना शुरू करूंगा।
विज्ञापन