फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NDRF rescued 34 people in Gorakhpur after water logging

गोरखपुर: एनडीआरएफ ने 34 लोगों का किया रेस्क्यू, दो दिन में 150 मिलीमीटर पानी से बढ़ा जलस्तर

Fri, 17 Sep 2021 07:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Sep 2021 07:24 PM IST
सार

नरसिंहपुर वार्ड में पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। पानी में काफी ज्यादा घर व लोग घिर आए हैं। कई घरों के लोगों ने तो दूसरी मंजिल पर शरण ली है।

विज्ञापन
NDRF rescued 34 people in Gorakhpur after water logging
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में दो दिन में करीब 150 मिलीमीटर बारिश होने की वजह से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। कई इलाकों में पानी खतरनाक स्तर तक जा पहुंचा है। वार्ड 26 नरसिंहपुर वार्ड में ऐसे 15 घरों में एनडीआरएफ की टीम ने 34 लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को एनडीआरएफ को सूचना मिली थी कि नरसिंहपुर वार्ड में पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। पानी में काफी ज्यादा घर व लोग घिर आए हैं। कई घरों के लोगों ने तो दूसरी मंजिल पर शरण ली है। वहीं एक मंजिल मकान वाले लोगों की जान पर बन आयी है।
विज्ञापन


इसके बाद एनडीआरएफ की टीम इंस्पेक्टर सभाजीत यादव के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम ने नरसिंहपुर में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर सभाजीत यादव ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान स्थानीय विधायक विपिन सिंह, नायब तहसीलदार सदर, राजस्व निरीक्षक प्रदुमन सिंह, स्थानीय लेखपाल उपस्थित थे। एनडीआरएफ टीम में मुख्य आरक्षी राजेंद्र, संजय सिंह, राम जनक चौरसिया एवं अन्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed