फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NCC is a powerful medium for personality development.

Gorakhpur News: एनसीसी व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम

Sat, 13 Dec 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 13 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
NCC is a powerful medium for personality development.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा विशेष प्रबल द्वितीय वाहिनी रजही में 45 यूपी एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में दस दिवसीय छात्र सैनिक शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं कैंप कमांडेंट कर्नल जयवीर सिंह (सेना मेडल) ने कैडेट्स से कहा कि एनसीसी के प्रशिक्षण को आत्मसात कर राष्ट्र के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि एनसीसी व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है।
कमान प्रमुख ने बताया कि शिविर में ड्रिल, मानचित्र अध्ययन, शस्त्र संचालन, लक्ष्य गमन, दूरबीन एवं कंपास के उपयोग सहित कई सैन्य विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में 450 युवक और 200 युवतियों को सैन्य विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरे सत्र में इंटर-बटालियन वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें सीनियर और जूनियर डिविज़न के कैडेट्स ने विभिन्न सामयिक विषयों पर प्रभावी तर्क प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने श्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्रदान किया। उप कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार सिंह, मेजर मोहित कुमार, कैप्टन वाहिद अली तथा अन्य अधिकारी एवं कैडेट कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed