फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NBW issued against Mafia's brother Sanjay, reward will be announced soon

Gorakhpur News: माफिया के भाई संजय के खिलाफ जारी हुआ एनबीडब्ल्यू, जल्द घोषित होगा इनाम

Mon, 21 Apr 2025 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
NBW issued against Mafia's brother Sanjay, reward will be announced soon
- शाहपुर में प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलवाने में संजय उपाध्याय की मिली संलिप्तता
विज्ञापन

- जांच में नाम आने पर शाहपुर पुलिस ने संजय की पत्नी को भी बनाया है आरोपी
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के प्रापर्टी डीलर अंकु शुक्ल के घर फायरिंग के मामले में नाम आने पर पुलिस ने माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया है। केस में नाम आने के बाद से ही आरोपी संजय भागा हुआ है। थाने की पुलिस ने आरोपी पर इनाम रखने के लिए एसएसपी को फाइल भिजवा दी है। जल्द इनाम जारी हो सकता है।
इधर, सूत्रों की मानें तो संजय ने न्यायालय में आत्मसमर्पण की अर्जी दी है, ताकि गिरफ्तारी से बच सके। वहीं, क्राइम ब्रांच और शाहपुर पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। जांच के दौरान संजय उपाध्याय की पत्नी की भूमिका भी मामले में संदिग्ध पाई गई है। फायरिंग की साजिश में संलिप्त होने के संकेत मिले हैं, जिसके आधार पर उसका नाम केस में जोड़ा गया है।
विज्ञापन

---
यह है मामला
घटना की शुरुआत 18 फरवरी से हुई, जब आरोपी अंकित पासवान ने खुद को माफिया विनोद उपाध्याय का भाई बताते हुए श्रीरामपुरम कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर अंकु शुक्ल से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद 23 फरवरी को गौरव पांडेय और अंबिका पासवान ने उनके घर पर जाकर गोली चलाने की कोशिश की, जो विफल रही। 24 फरवरी को फिर से दोनों वहां पहुंचे और इस बार अंबिका ने कार पर गोलियां बरसा दीं। घटना के बाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में पांच मार्च को इस गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें अंकित पासवान उर्फ मंटू, अंबिका पासवान, नितिन मिश्रा, साहिल अली और शुभम श्रीवास्तव शामिल थे। इनके पास से अवैध असलहे, कारतूस, दो बोलेरो और एक बाइक बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जांच में संजय का भी नाम सामने आया है। उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो गया है। पुलिस की टीमें लगी हैं, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed