{"_id":"696aa76760872d817a06fa8d","slug":"nayi-disha-foundation-will-organize-mass-marriage-of-51-daughters-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1199948-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नई दिशा फाउंडेशन कराएगा 51 बेटियों का सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नई दिशा फाउंडेशन कराएगा 51 बेटियों का सामूहिक विवाह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नई दिशा फाउंडेशन की ओर से 20 जनवरी को 51 बेटियों का कन्यादान किया जाएगा। यह जानकारी फाउंडेशन की संस्थापक सुधा मोदी ने शुक्रवार को नेपाल क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि नई दिशा फाउंडेशन संस्था की ओर से ''''सामूहिक विवाह 2026'''' पोस्टर का भी विमोचन किया गया। सुधा मोदी ने कहा कि सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने और अनाथ व बेसहारा परिवार का सहारा बनने के उद्देश्य से नई दिशा फाउंडेशन की ओर से कन्यादान महादान की एक मुहिम चलाई जा रही है। सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़े को कपड़े, उपहार और अन्य घरेलू सामग्री देकर 51 बेटियों की सम्मान पूर्वक विदाई की जाएगी। इस विवाह समारोह को लेकर संस्था के लोग तैयारी में जुटे हुए हैं।