फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Navratri rituals completed with the worship of Maa Siddhidatri in Gorakshpeet

UP: गोरक्षपीठ में मां सिद्धिदात्री की उपासना के साथ नवरात्रि अनुष्ठान पूर्ण, CM योगी ने की लोक कल्याण की कामना

Fri, 11 Oct 2024 07:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 11 Oct 2024 07:50 PM IST
सार

आदिशक्ति जगतजननी मां भगवती दुर्गा की उपासना का अनुष्ठान महानवमी तिथि पर शुक्रवार सायंकाल विधि विधान से पूर्ण हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के शक्तिपीठ में मां जगतजननी के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना कर लोक कल्याण की प्रार्थना की।
 

विज्ञापन
Navratri rituals completed with the worship of Maa Siddhidatri in Gorakshpeet
मां जगतजननी के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री गोरक्षनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में चल रहा आदिशक्ति जगतजननी मां भगवती दुर्गा की उपासना का अनुष्ठान महानवमी तिथि पर शुक्रवार सायंकाल विधि विधान से पूर्ण हुआ। इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के शक्तिपीठ में मां जगतजननी के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना कर लोक कल्याण की प्रार्थना की।

विज्ञापन


सनातनी मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों के सभी मनोरथ को पूर्ण करती हैं। शास्त्रों में उन्हें सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है। माता सिद्धिदात्री के भक्त के मन में कोई ऐसी कामना शेष नहीं रहती, जिसे वह पूर्ण करना चाहे। अर्थात माता उसकी सभी कामनाएं पूरी कर देती हैं। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने विधि विधान से माता का पूजन करने के बाद आरती उतारी। क्षमा प्रार्थना के बाद प्रसाद वितरण के साथ उपासना पूरी हुई। 
विज्ञापन


इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह बघेल, ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह, अरुणेश शाही, रणजीत सिंह, जितेन्द्र बहादुर सिंह, अभय सिंह, नवनीत चौधरी सहित गोरखनाथ मंदिर के भक्तगण आरती में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed