{"_id":"632ff36e205fc60967658919","slug":"navami-and-vijayadashami-will-be-celebrated-on-the-same-day-in-gorakhpur-s-gorakhnath-temple-procession-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में चार अक्तूबर को मनेगी नवमी और विजयदशमी, सीएम योगी कार्यक्रमों में रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में चार अक्तूबर को मनेगी नवमी और विजयदशमी, सीएम योगी कार्यक्रमों में रहेंगे मौजूद
Sun, 25 Sep 2022 12:01 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:01 PM IST
सार
गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्रि से विजयादशमी तक प्रतिदिन सुबह चार और शाम चार बजे से छह बजे तक मां दुर्गा मंदिर के गर्भगृह में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। नवमी को सुबह 11 बजे कुमारी कन्या पूजन व कन्या भोज गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयदशमी का पर्व गोरखनाथ मंदिर में चार अक्तूबर को गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मनाया जाएगा। यानी नवमी और दशहरा एक ही दिन मनेगा। इसी दिन चारअक्तूबर को ही शोभा यात्रा भी निकालेगी जाएगी। कार्यक्रम की पूरी जानकरी मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्रि शुभारंभ पर 26 सितंबर को शाम पांच बजे गोरखनाथ मंदिर में मां दुर्गा मंदिर के गर्भगृह में कलश स्थापित किया जाएगा। इसके पहले दुर्गा मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शारदीय नवरात्रि से विजयादशमी तक प्रतिदिन सुबह चार और शाम चार बजे से छह बजे तक मां दुर्गा मंदिर के गर्भगृह में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर के पुजारी ने बताया कि दो अक्तूबर को निशा-पूजन और हवन होगा। तीन अक्तूबर को महाअष्टमी पूजा और चार अक्तूबर को महानवमी अनुष्ठान होगा। विजयादशमी पर चार अक्टूबर को ही सुबह 8:21 बजे से श्रीनाथजी का विशिष्ट पूजन व देव विग्रह का पूजन, सुबह 11 बजे कुमारी कन्या पूजन व कन्या भोज गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे से तीन बजे तक गोरक्षपीठाधीश्वर का तिलकोत्सव कार्यक्रम, गोरखनाथ मंदिर के तिलक हाल में आयोजित होगा। शाम चार बजे से गोरक्षपीठाधीश्वर की भव्य शोभायात्रा गोरखनाथ मंदिर से प्रस्थान कर मानसरोवर मंदिर पहुंचेगी, जहां वह देव विग्रहों की पूजन व अभिषेक करेंगे। इसके बाद शोभायात्रा रामलीला मैदान, अंधियारी बाग के लिए प्रस्थान करेगी।
वहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दरबार में पूजन और राजतिलक संपन्न होगा। रामलीला मैदान से शोभायात्रा गोरखनाथ मंदिर पहुंचेगी और शाम सात बजे से दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने परिसर में प्रसाद का वितरण व अतिथि भोज होगा।