फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nauka vihar and zoo picture on Gorakhdham Express train

UP News: यात्रियों को लुभा रही गोरखधाम एक्सप्रेस की साज-सज्जा, नौका विहार, चिड़ियाघर की लगी तस्वीरें

Sun, 07 Aug 2022 07:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Aug 2022 07:42 AM IST
सार

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए ट्रेन की साज-सज्जा में उल्लेखनीय सुधार किया गया है। इन तस्वीरों के अलाव उन्नत किस्म के मैट भी लगाए गए हैं, जो यात्रियों को सुखद अनुभव देंगे।

विज्ञापन
Nauka vihar and zoo picture on Gorakhdham Express train
ट्रेनों की साज-सज्जा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेल प्रशासन ने एसी कोच की साज-सज्जा की दिशा में नई पहल की है। गोरखपुर से भटिंडा जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच में कलात्मक चित्र लगाकर ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया गया है।

विज्ञापन


ट्रेन के कोच में महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में लगे स्टीम इंजन, गोरखपुर स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान, रामगढ़ताल नौका विहार, कुशीनगर में गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थल सहित कई कलात्मक चित्र लगाए गए हैं, जो यात्रियों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए ट्रेन की साज-सज्जा में उल्लेखनीय सुधार किया गया है। इन तस्वीरों के अलाव उन्नत किस्म के मैट भी लगाए गए हैं, जो यात्रियों को सुखद अनुभव देंगे। इस नई साज-सज्जा से यात्रा के दौरान एक बेहतर माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed