{"_id":"5e648af38ebc3eeb454a8505","slug":"national-poet-sarveshwar-dayal-saxena-grandson-dead-two-including-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: राष्ट्रीय कवि व साहित्यकार स्व. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के नाती समेत दो की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: राष्ट्रीय कवि व साहित्यकार स्व. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के नाती समेत दो की सड़क हादसे में मौत
Sun, 08 Mar 2020 11:36 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बस्ती शहर के मालवीय रोड स्थित एक मैरेज हाल के पास बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान वैभव दयाल सक्सेना (22) और अतुल विश्वकर्मा (23) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शहर में आयोजित एक विवाह समारोह में भाग लेकर दोनों लौट रहे थे। वे बाइक से वैभव के आवास रंजीत चौराहा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रोडवेज के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वैभव दयाल सक्सेना पुत्र संजय दयाल सक्सेना राष्ट्रीय कवि एवं साहित्यकार स्व सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के नाती बताए जा रहे हैं। अतुल विश्वकर्मा शहर के मुरलीजोत के रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली रामपाल यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन