फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National level competitions will be held in Gorakhpur

Good News: दो साल बाद गुलजार होंगे खेल के मैदान, गोरखपुर में होंगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं

Mon, 11 Jul 2022 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Jul 2022 10:35 AM IST
सार

गोरखपुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स बालक/बालिका, जिला स्तरीय बैंडमिंटन, कबड्डी और तहसील स्तरीय कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताओं भी होगी। कोरोना महामारी की वजह से दो वर्षों तक खेल प्रतियोगिताएं नहीं कराई गई थीं।
 

विज्ञापन
National level competitions will be held in Gorakhpur
रीजनल स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में दो साल बाद राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इनमें कई नामचीन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


खेल निदेशालय ने सत्र 2022-23 में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। गोरखपुर क्षेत्रीय खेल कार्यालय को एक राष्ट्रीय, चार राज्य स्तरीय और तीन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिली है। इसके लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
विज्ञापन


घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 1-4 दिसंबर 2022 के बीच ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता कराई जाएगी। 28 वर्षों बाद राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी गोरखपुर को मिली है। हैंडबाल की राज्य स्तरीय जूनियर व सीनियर प्रतियोगिता भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय एथलेटिक्स बालक/बालिका, जिला स्तरीय बैंडमिंटन, कबड्डी और तहसील स्तरीय कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताओं भी होगी। कोरोना महामारी की वजह से दो वर्षों तक खेल प्रतियोगिताएं नहीं कराई गई थीं।

 

ये होंगी प्रतियोगिताएं

  • ब्रह्मलीन महंत अवेधनाथ नाथ महाराज राष्ट्रीय कबड्डी : 1-4 दिसंबर 2022
  • राज्य स्तरीय अंडर-20 (जूनियर) एथलेटिक्स बालक/बालिका : 10-11 सितंबर 2022
  • राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबाल : अक्तूबर 2022
  • राज्य स्तरीय महिला बॉस्केटबाल : नवंबर 2022
  • राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता : नवंबर 2022
  • जिला स्तरीय एथलेटिक्स (बालक/बालिका) : जुलाई-अगस्त 2022
  • जिला स्तरीय बैडमिंटन और कबड्डी- जुलाई-अगस्त 2022
  • तहसील स्तरीय कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता- अगस्त 2022


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने कहा कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय को सत्र 2022-23 में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के साथ चार राज्य स्तरीय, जिला और तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed