फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   National Achievement Survey exam will be held at 228 centers today

गोरखपुर: आज 228 केंद्रों पर होगी नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा, दो पालियों में होगा आयोजन

Fri, 12 Nov 2021 01:13 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Nov 2021 01:13 AM IST
सार

तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के छात्र होंगे शामिल, दो पालियों में होगा आयोजन।

विज्ञापन
National Achievement Survey exam will be held at 228 centers today
परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानव एवं विकास मंत्रालय एनसीईआरटी व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा शुक्रवार को जिले के 228 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में सुबह 10:30 से दो बजे तो दोपहर 3:30 से पांच बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा में कक्षा तीसरी, 5वीं, 8वीं और 10वीं के छात्र शामिल होंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन


परीक्षा के जिला समन्वयक और डायट प्राचार्य डॉ. बीएन सिंह ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा के लिए हर केंद्र पर केंद्रीय ऑब्जर्वर के साथ फील्ड इंवेस्टिगर को तैनात किया जाएगा। परीक्षा पूरे देश में एक ही दिन संचालित होती है। स्कूलों का चयन स्टेट की ओर से होता है। ये सर्वे तीन साल में एक बार होता है।
विज्ञापन


2017 के बाद यह सर्वे 2020 में होना था, लेकिन कोविड के कारण पिछले साल यह सर्वे नहीं हो पाया। अब 2021 में ये सर्वे होगा। इस परीक्षा में उसी स्कूल के छात्र शामिल होंगे, जिसमें छात्रों की परीक्षा ली जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से एक दिन में एक ही समय में 90 से लेकर 120 मिनट की वैकल्पिक परीक्षा होगी। इसमें पहली बार प्राइवेट स्कूलों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

क्या है नेशनल अचीवमेंट सर्वे

नेशनल अचीवमेंट सर्वे एक नमूना आधारित सर्वेक्षण है जिससे शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए एक प्रामाणिक आंकड़ों का विस्तृत आधार उपलब्ध होता है। विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर जांचने के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण करवाने जा रहा है। सरकारी स्कूलों, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सीखने की क्षमता के आंकलन के लिए नेशनल अचीवमेंट सर्वे पूरे भारत में एक साथ होगा।

इन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न
एनसीआरटी की तरफ से तीन साल में एक बार राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण करवाया जाता है। शिक्षा विभाग जिले के रैंडम स्कूलों में कक्षा तीसरी, पांचवीं और आठवीं के विद्यार्थियों की हिंदी, गणित और ईवीएस तथा दसवीं के विद्यार्थियों कीं सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, हिंदी, गणित तथा अंग्रेजी विषय की परीक्षा लेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed