{"_id":"628b0d187e2a866787310f2b","slug":"name-of-three-including-former-mlc-former-mla-declared-in-mafia-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: पूर्व एमएलसी, पूर्व विधायक समेत तीन का नाम माफिया सूची में घोषित, योगी के दोबारा सीएम बनने के बाद तेज हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: पूर्व एमएलसी, पूर्व विधायक समेत तीन का नाम माफिया सूची में घोषित, योगी के दोबारा सीएम बनने के बाद तेज हुई कार्रवाई
Mon, 23 May 2022 09:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 May 2022 09:57 AM IST
सार
योगी के दोबारा सीएम बनने के बाद से माफिया पर कार्रवाई तेज हुई है। माफियाकी सूची में पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी, पूर्व विधायक रिजवान जहीर और राजन तिवारी का नाम शामिल है।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद माफिया पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस सूची में गोरखपुर जोन के देवरिया निवासी पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी, बलरामपुर के पूर्व विधायक रिजवान जहीर और राजन तिवारी का नाम भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में माफिया की सूची तैयार की जा रही है। इसी क्रम में गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने भी अपराध में संलिप्तता के आधार पर सूची तैयार कराई गई है। एडीजी के मुताबिक, गोरखपुर के गीडा निवासी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर कुमार सिंह, गोरखनाथ के विनोद कुमार उपाध्याय, गुलरिहा के राकेश यादव, गगहा निवासी व बिहार के पूर्व विधायक राजन तिवारी, पूर्व एमएलसी व देवरिया निवासी रामू द्विवेदी, कामेश्वर सिंह, तुलसीपुर के रिजवान का नाम माफिया की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
यह सूची प्रशासन के पास भेजी जा रही है। जल्द ही माफिया घोषित करके संपत्ति जब्त और कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।