फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nagpanchami will start evening aarti on the banks of Ramgarh Tal

Gorakhpur News: नागपंचमी से होगी रामगढ़ताल किनारे संध्या आरती की शुरुआत

Tue, 02 Aug 2022 01:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Aug 2022 01:21 PM IST
सार

फिलहाल राप्ती नदी के तट पर स्थित रामघाट पर हर रविवार को आरती करती है। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि नागपंचमी के मौके पर मंगलवार की शाम से आरती की शुरुआत की जा रही है। हर प्रमुख त्योहार पर आरती का आयोजन होगा। इससे पर्यटक भी आकर्षित होंगे।

विज्ञापन
Nagpanchami will start evening aarti on the banks of Ramgarh Tal
आरती। (सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

नागपंचमी के मौके पर मंगलवार से रामगढ़ताल किनारे संध्या आरती की शुरुआत होगी। शाम 6.30 बजे नया सवेरा की सीढ़ियों पर आरती का आयोजन होगा। इसी के साथ गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) अब हर प्रमुख त्योहारों पर ताल किनारे आरती कराएगा।

विज्ञापन


प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने रामजी घाट आरती समिति की पहल पर संध्या आरती की अनुमति दे दी है। नागपंचमी से इसकी शुरुआत करने का निर्णय किया गया है। नया सवेरा पर होने वाली आरती 50 मिनट की होगी। जीडीए आरती स्थल पर साफ-सफाई कराएगा।  देवी, देवताओं के अलावा संतों की भी आरती की जाएगी।
विज्ञापन


समिति, फिलहाल राप्ती नदी के तट पर स्थित रामघाट पर हर रविवार को आरती करती है। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि नागपंचमी के मौके पर मंगलवार की शाम से आरती की शुरुआत की जा रही है। हर प्रमुख त्योहार पर आरती का आयोजन होगा। इससे पर्यटक भी आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब छह बजे जल जाएंगी जीडीए की लाइटें
नया सवेरा, सर्किट हाउस रोड समेत सभी संबंधित स्थानों पर जीडीए की लाइटें अब शाम छह बजे जल जाएंगी। पहले ये लाइटें सात बजे जलती थीं। अब सूरज पहले ढलने की वजह से जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने एक घंटे पहले छह बजे ही लाइटें जलाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed