{"_id":"62e8d791580b45467259771a","slug":"nagpanchami-will-start-evening-aarti-on-the-banks-of-ramgarh-tal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नागपंचमी से होगी रामगढ़ताल किनारे संध्या आरती की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नागपंचमी से होगी रामगढ़ताल किनारे संध्या आरती की शुरुआत
Tue, 02 Aug 2022 01:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:21 PM IST
सार
फिलहाल राप्ती नदी के तट पर स्थित रामघाट पर हर रविवार को आरती करती है। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि नागपंचमी के मौके पर मंगलवार की शाम से आरती की शुरुआत की जा रही है। हर प्रमुख त्योहार पर आरती का आयोजन होगा। इससे पर्यटक भी आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
आरती। (सांकेतिक)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागपंचमी के मौके पर मंगलवार से रामगढ़ताल किनारे संध्या आरती की शुरुआत होगी। शाम 6.30 बजे नया सवेरा की सीढ़ियों पर आरती का आयोजन होगा। इसी के साथ गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) अब हर प्रमुख त्योहारों पर ताल किनारे आरती कराएगा।
विज्ञापन
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने रामजी घाट आरती समिति की पहल पर संध्या आरती की अनुमति दे दी है। नागपंचमी से इसकी शुरुआत करने का निर्णय किया गया है। नया सवेरा पर होने वाली आरती 50 मिनट की होगी। जीडीए आरती स्थल पर साफ-सफाई कराएगा। देवी, देवताओं के अलावा संतों की भी आरती की जाएगी।
विज्ञापन
समिति, फिलहाल राप्ती नदी के तट पर स्थित रामघाट पर हर रविवार को आरती करती है। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि नागपंचमी के मौके पर मंगलवार की शाम से आरती की शुरुआत की जा रही है। हर प्रमुख त्योहार पर आरती का आयोजन होगा। इससे पर्यटक भी आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
अब छह बजे जल जाएंगी जीडीए की लाइटें
नया सवेरा, सर्किट हाउस रोड समेत सभी संबंधित स्थानों पर जीडीए की लाइटें अब शाम छह बजे जल जाएंगी। पहले ये लाइटें सात बजे जलती थीं। अब सूरज पहले ढलने की वजह से जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने एक घंटे पहले छह बजे ही लाइटें जलाने का निर्देश दिया है।