फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   n Gorakhpur, PPganj police arrested a policeman carrying a reward of ten thousand rupees and sent him to jail.

Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगारों से करता था ठगी, 10 हजार का था इनामी- गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2024 06:40 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 04 Sep 2024 06:40 PM IST
सार

सीओ पीपीगंज गौरव त्रिपाठी ने बताया कि अजय कुमार ने तीन महिला संग 3 मई को पीपीगंज थाना में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि नौकरी के नाम पर उनके साथ ठगी हो गई है। उनके अलावा तकरीबन 120 लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर निकेतन त्रिपाठी फरार चल रहा था।

विज्ञापन
n Gorakhpur, PPganj police arrested a policeman carrying a reward of ten thousand rupees and sent him to jail.
सीओ गौरव त्रिपाठी जानकारी देते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीपीगंज इलाके के एक ग्राम सभा में ट्रेनिंग एंड ट्रेड टेस्ट सेंटर खोल विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दस के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इंद्रानगर वार्ड नंबर 13 देवरिया के निवासी अजय कुमार ने तीन महिला 3 मई को पीपीगंज थाना में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि पीपीगंज के जंगल कौडिया में निकेतन त्रिपाठी नाम का युवक शीतल ट्रेनिंग एण्ड ट्रेड सेंटर खोलकर लगभग 130 लोगों को विदेश भेजने के नाम पर करीब 20 लाख रुपए की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन


वह फर्जी वीजा व टिकट देकर धोखाधड़ी कर रुपए सारे रुपए लेकर फरार हो गया है। जिसके बाद पीपीगंज पुलिस ने धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज कर आरोपी की खोजबीन में जुट गई थी। जिसके बाद से पीपीगंज पुलिस खोजबीन में जुटी थी। जिसे बुधवार के दिन छपरा थाना खोराबार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed