फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Muslim names of most wards changed in Gorakhpur

UP News: गोरखपुर में मुस्लिम नाम वाले वार्डों का हुआ नया नामकरण, बदल गई इन मोहल्लों की पहचान

Sat, 03 Sep 2022 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Sep 2022 10:53 AM IST
सार

अलीनगर, तुर्कमानपुर, दाउदपुर से लेकर मियां बाजार वार्ड तक कई पुराने वार्डों के नाम बदल दिए गए हैं। पुर्दिलपुर का नाम विजय चौक, जनप्रिय विहार का नाम दिग्विजयनाथ कर दिया गया है। इसी तरफ मुफ्तीपुर वार्ड अब घंटाघर के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
Muslim names of most wards changed in Gorakhpur
गोरखपुर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम में अब कुल 80 वार्ड होंगे। शुक्रवार को शासन ने नगर निगम क्षेत्र के वार्डों के परिसीमन संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कई वार्डों के नाम और क्षेत्र बदल दिए गए हैं। खास बात यह है कि ज्यादातर मुस्लिम नाम वाले वार्डों का नया नामकरण किया गया है। कई भागों के नाम गोरखपुर एवं देश की विभूतियों के नाम पर किए गए हैं। अब वार्ड बाबा गंभीर नाथ, बाबा राघव दास, पंडित मदन मोहन मालवीय, शहीद अशफाक उल्ला खां समेत कई महापुरुषों के नाम से जाने जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम क्षेत्र में अभी हाल में 32 गांव शामिल हुए हैं। इसके बाद नगर निगम क्षेत्र में एक बड़ी आबादी शामिल हो गई। इस वजह से वार्डों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पड़ी। अबतक नगर निगम क्षेत्र में 70 वार्ड थे। अब इनकी संख्या को बढ़ाकर 80 कर दिया गया। इसमें अधिकांश वार्डों के नाम भी बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन


 

इन पुराने वार्डों के नाम बदले
अलीनगर, तुर्कमानपुर, दाउदपुर से लेकर मियां बाजार वार्ड तक कई पुराने वार्डों के नाम बदल दिए गए हैं। पुर्दिलपुर का नाम विजय चौक, जनप्रिय विहार का नाम दिग्विजयनाथ कर दिया गया है। इसी तरफ मुफ्तीपुर वार्ड अब घंटाघर के नाम से जाना जाएगा। घोषीपुरवा का नाम राम प्रसाद बिस्मिल और बिछिया जंगल तुलसी राम पूर्वी का नाम शहीद शिव सिंह क्षेत्री के नाम से हो गया है। इसी तरह शेखपुर वार्ड गीता प्रेस के नाम से जाना जाएगा। रेलवे कालोनी वार्ड का वजूद खत्म कर इसे मैत्रीपुरम नाम दिया गया है। नौसड़ इलाके के मोहल्लों को शामिल कर मत्स्येन्द्र नगर कर दिया गया है।

सिख समुदाय की आबादी वाले क्षेत्र का नाम सरदार भगत सिंह के नाम पर
मोहद्दीपुर में सिख समुदाय की अधिक आबादी को देखते हुए इसका नाम भगत सिंह वार्ड कर दिया गया है। तुर्कमानपुर का नाम अब शहीद अशफाक उल्लाह नगर तो वहीं जटेपुर का नाम विश्वकर्मा पुरम बौलिया कर दिया गया है। महेवा वार्ड को अब कान्हा उपवन नगर तो रसूलपुर वार्ड को अब महाराणा प्रताप वार्ड के नाम से जाना जाएगा। दिलेजाकपुर इलाके के मोहल्लों को अब महात्मा ज्योतिबा फुले नगर, तो वहीं दिवान बाजार इलाके को बेनीगंज के नाम से जाना जाएगा। महेवा से सटे गांव को मिलाकर देवी प्रसाद नगर नाम से वार्ड का गठन किया गया है।

बंधु सिंह और फिराक के नाम पर वार्ड
इलाहीबाग का नाम भी बदल दिया गया है। इस वार्ड को अब बंधू सिंह वार्ड से जाना जाएगा। वहीं दाउदपुर और बिलंदपुर इलाके के मोहल्लों को मिलाकर रघुपति सहाय फिराक नगर वार्ड का गठन किया गया है। इसी तरह जाफरा बाजार वार्ड का नाम अब आत्माराम नगर कर दिया गया है। मियां बाजार वार्ड को अब माया बाजार नाम से जाना जाएगा। इसी तरह भेड़ियागढ वार्ड का नाम विष्णुपुरम कर दिया गया है। हांसपुर का नाम बदल कर श्रीराम चौक और तिवारीपुर का नाम बदल की महर्षि दधीचि नगर वार्ड कर दिया गया है। इसी तरह मिर्जापुर वार्ड को शिवनगर तो चक्सा हुसैन वार्ड का नाम संत झूले लाल नगर कर दिया गया है।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि परिसीमन के प्रारूप को शासन ने मंजूरी दे दी है। निगम में शामिल 10 वार्डों के साथ अन्य वार्डों का नया नामकरण किया गया है। वार्डों के नाम महापुरुषों और स्थानीय लोगों की मांग पर रखे गए हैं। अब इसे लेकर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण कर परिसीमन को मंजूरी दे दी जाएगी।


 

विज्ञापन

अब क्रमवार ये होगी वार्डों की संख्या और नाम

1- महादेव झारखंडी एक
2- बाबा राघव दास नगर
3- बाबा गंभीरनाथ नगर
4- रानीडीहा
5- मदन मोहन मालवीय नगर
6- खोराबार
7- महादेव झारखंडी-2
8 चरगांवा
्र्र9- नकहा
10- माधव नगर
11- बड़गो
12- अशोकनगर
13- संझाई
14- डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर
15- हनुमंत नगर
16- दिग्विजय नगर
17- शिवपुर
18- गायत्री नगर
19- गोपालपुर
20- लच्छीपुर
21- मोहनपुर
22- तुलसीराम पश्चिमी
23- शहीद शिव सिंह क्षेत्री नगर
24- मत्स्येन्द्र नगर
25- गिरधर गंज
26- बेतियाहाता
27- जटेपुर
28- मानसरोवर नगर
29- पंडित राम प्रसाद बिस्मिल नगर
30- हरसेवकपुर
31- शहीद अशफाक उल्ला खां नगर
32- नरसिंहपुर
33-  विश्वकर्मा पुरम बौलिया
34- सालिकराम नगर
35- लोहिया नगर
36- भरवलिया
37- कान्हा उपवन नगर
38- गायघाट
39- कृष्णा नगर
40- गुलरिहा
41- माधवपुर
42- महाराणा प्रताप नगर
43- शाहपुर
44- बसंतपुर
45 - मैत्रीपुरम
46-  शक्ति नगर
47- महात्मा ज्योतिबा फूले नगर
48- धर्मशाला बाजार
49- बेनीगंज रुद्रपुर
50- कल्याणपुर
51- देवी प्रसाद नगर
52- विजय चौक
53  राम-जानकी नगर
54- उर्वरक नगर
55- बंधू सिंह नगर
56- रघुपति सहाय फिराक नगर
57- रायगंज
58- सूरजकुंड धाम नगर
59- आत्माराम नगर
60- विकास नगर
61- साहबगंज
62- माया बाजार
63- जगन्नाथपुर
64- विष्णुपुरम
65- कृष्ण मोहन पांडे नगर
66- नेताजी सुभाष नगर
67- सरदार भगत सिंह नगर
68- महर्षि दधीचि नगर
69- श्री राम चौक
70- चंद्रशेखर आजाद चौक
71- आर्य नगर
72-  सिविल लाइन दो
73- शिवजी नगर
74- संत झूलेलाल नगर
75- शिवाजी नगर
76-  घंटाघर
77- गीता प्रेस नगर
78- पुराना गोरखपुर
79- सिविल लाइन-1
80- राप्तीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed