{"_id":"60d2d2b88ebc3e34182a86c2","slug":"muslim-dominated-areas-children-now-motivating-elders-to-get-corona-vaccine-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: बच्चे अब बड़ों को वैक्सीन लगवाने के लिए कर रहे प्रेरित, बोले- 'तीसरी लहर से हमें बचाएं, कोविड टीका लगवाएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: बच्चे अब बड़ों को वैक्सीन लगवाने के लिए कर रहे प्रेरित, बोले- 'तीसरी लहर से हमें बचाएं, कोविड टीका लगवाएं'
Wed, 23 Jun 2021 01:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:16 PM IST
सार
मुस्लिम बहुल इलाकों में बच्चे अब बड़ों को वैक्सीन लगवाने के लिए कर रहे प्रेरित।
विज्ञापन
लाएबा, रेहान, मो. आसिफ व मो. अनस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के मुस्लिम बहुल इलाकों में बच्चे आजकल अपने माता-पिता, परिवार, रिश्तेदार और परिजनों से ‘तीसरी लहर से हमें बचाएं, कोविड टीका लगवाएं’ कहते हुए, उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे अपने बड़ों से कह रहे हैं कि डॉक्टर बता रहे हैं कि कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है।
बच्चों पर इसका ज्यादा असर हो सकता है। इस लहर में उन बच्चों के संक्रमण से बचने की बहुत संभावना है, जिनके माता-पिता और स्वजनों ने वैक्सीन लगवा ली है। अगर आप बच्चों को इस जानलेवा बीमारी से महफूज रखना चाहते हैं तो अपना टीकाकरण कराएं।
गोरखनाथ के कक्षा सात के मो. अनस ने बताया कि मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद इमाम साहब ने हम लोगों को कोविड टीका लगवाने के फायदे बताए। उन्होंने इस जानकारी को सभी बड़े लोगों तक पहुंचाने की हिदायत दी। अगर हमारे कहने से कोई बड़ा टीका लगवाएगा तो हम अल्लाह की निगाह में नेक बंदे बनेंगे।

दरियाचक रसूलपुर के कक्षा पांच के मो. आसिफ ने बताया कि कोरोना वायरस लगातार नए रूप बदल रहा है। इससे बचाव का उपाय सिर्फ टीका लगवाना ही है। इस बीमारी की चपेट में आने पर इलाज में लाखों रुपये खर्च होते हैं फिर भी जिंदगी बचेगी या नहीं कहना मुश्किल होता है। टीका लगवाने से खुद महफूज और परिवार के अन्य सदस्य भी, बड़ों को यही इल्तिजा करता हूं।
सिधारीपुर के कक्षा चार के रेहान ने बताया कि नबी पाक ने वबा से खुद बचने और दूसरों को बचाने की तालीम दी है। कोरोना भी वबा है। मदरसे के इमाम साहब ने बताया है अगर सभी बड़े लोगों ने टीका लगवा लिया तो तीसरी लहर का आना मुश्किल होगा। अम्मी-अब्बू को समझाया तो उन्होंने टीका लगवा लिया, अब सभी बड़ों को भी टीका लगवाने के लिए कह रहा हूं।
रसूलपुर की कक्षा सात की लाएबा ने बताया कि कोई भी शख्स नहीं चाहेगा कि उसका बेटा या बेटी किसी खतरनाक बीमारी का शिकार हो। कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर ही असर करेगी। बस यही बात सबको बता रही हूं। इल्तिजा करती हूं कि अपने बेटे या बेटी की बेहतर जिंदगी की खातिर कोविड टीका लगवाएं। मम्मी-पापा, अंकल, आंटी को टीका लगवा चुकी हूं।