{"_id":"5ede07ae8ebc3e903c17f5a4","slug":"muslim-councilor-sanitized-gorakhpur-masjid-and-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के इस पार्षद ने की खास पहल, इनके काम को जानकर आप भी करेंगे सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के इस पार्षद ने की खास पहल, इनके काम को जानकर आप भी करेंगे सलाम
Mon, 08 Jun 2020 04:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Jun 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
मुफ्तीपुर के पार्षद जियाउल इस्लाम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर से सपा के वरिष्ठ नेता और पार्षद जियाउल इस्लाम ने रविवार को मंदिर में खुद जाकर सफाई की। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां लोग जमकर इनकी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुफ्तीपुर वार्ड के पार्षद जियाउल इस्लाम रविवार को मंदिर और मस्जिद को सैनिटाइज कर चर्चा में छाए हुए हैं। उन्होंने वार्ड की सभी मस्जिदों और बड़े-छोटे मंदिरों के बाहरी हिस्सों में नगर निगम के कर्मचारियों से छिड़काव कराया लेकिन अंदर वह खुद मशीन लेकर छिड़काव में जुट गए।
विज्ञापन
जियाउल इस्लाम ने बताया कि लॉकडाउन की शुरुआत में हर वार्ड में सैनिटाइज करने की मांग हो रही थी। नगर निगम के पास संसाधनों की कमी होने के कारण एक साथ हर जगह छिड़काव संभव नहीं था। ऐसे में हमने टुल्लू पंप, कूलर का पंखा एक ठेले पर रखकर उससे छिड़काव किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोमवार से मंदिर-मस्जिद समेत सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। ऐसे में पूजा, इबादत और प्रार्थना के लिए श्रद्धालु आएंगे इसलिए सभी धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।