फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Muslim community came forward in science and technology

Gorakhpur News: विज्ञान व टेक्नोलॉजी में आगे आए मुस्लिम समाज

Mon, 16 Oct 2023 12:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 16 Oct 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
Muslim community came forward in science and technology
गोरखपुर। हम सभी को विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन बुनियादी तौर पर कुरआन व हदीस के इल्म के बारे में जानना चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें अलहदादपुर इमामबाड़ा के पास आयोजित दो दिवसीय सालाना जलसा के पहले दिन रविवार को मुख्य वक्ता मौलाना मसऊद अहमद बरकाती ने कहीं। विशिष्ट वक्ता मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी ने कहा कि इस्लाम में यतीमों, बेवाओं और मजलूमों का खास ख्याल रखा गया है। विशिष्ट वक्ता नायब काजी मुफ्ती मो. अजहर शम्सी व मुफ्ती मुनव्वर रजा ने कहा कि इस्लाम में खाने-पीने, सोने यहां तक कि इस्तिंजा करने का तरीका भी बताया गया है। रास्ता चलने के आदाब भी बयान किए गए हैं। अल जामियतुल अशरफिया मुबारकपुर के मुफ्ती निजामुद्दीन मिस्बाही ने अवाम के सवालों का जवाब दिया।

कुरआन-ए-पाक की तिलावत कारी शादाब रजा ने की। अंत में सलातो सलाम पढ़कर अमनो अमान की दुआ मांगी गई। जलसा की अध्यक्षता कारी शराफत हुसैन कादरी व संचालन मौलाना मकसूद आलम मिस्बाही ने किया। जलसे में मुफ्ती अख्तर हुसैन, मौलाना महबूब आलम, कारी रईसुल कादरी, कारी अब्दुल हफीज, एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed