{"_id":"60d4a2a28ebc3e34212fb6ff","slug":"murdered-for-abusing-after-drinking-alcohol-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: शराब पीकर गाली गलौज करना पड़ा भारी, नाराज होकर युवक की कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: शराब पीकर गाली गलौज करना पड़ा भारी, नाराज होकर युवक की कर दी हत्या
Thu, 24 Jun 2021 08:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Jun 2021 08:51 PM IST
सार
मैनपुर के टोला शिवपट्टी निवासी व्यक्ति का शव मिलने का मामला, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन लोगों को भेजा जेल।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के गांव मैनपुर के टोला शिवपट्टी निवासी वकील नाम के जिस व्यक्ति का शव गत 17 जून को ईंट-भट्ठे के बगल में मिट्टी में दबा मिला था, उसकी गांव के ही तीन लोगों ने मिलकर हत्या की थी। हत्या की वजह केवल इतनी थी कि वकील शराब के नशे में अक्सर गाली देता था और झगड़ा कर लेता था। तीनों हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर शिवपट्टी निवासी वकील पुत्र मौलवी अंसारी (43) बीते 16 जून को लापता हो गया था। अगले दिन उसकी लाश गांव के बगल स्थित ईंट-भट्ठे के पास मिट्टी में दबी हुई मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। मौत की वजह संदिग्ध होने के चलते पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन
सीओ कसया पीयूष कुमार राय व एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में गोवर्धन कुशवाहा व शंभू कुशवाहा निवासी मैनपुर तथा मुरारी निवासी बजरकरैया थाना कसया को गिरफ्तार किया गया है। वकील अक्सर गोवर्धन के ईंट-भट्ठा पर पहुंचकर शराब के नशे में गाली- गलौज करता था।
विज्ञापन
घटना के दिन गोवर्धन ने वकील को अपनी कार में बैठाया और शम्भू के साथ मिलकर हेतिमपुर पुल के पास गमछा से गला कसकर हत्या कर दी। शव को नदी में फेंकने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया। इसके बाद वापस भट्ठे पर पहुंचा और जेसीबी चालक मुरारी को बुलाया गया। तीनों ने शव को ईंट-भट्ठे के पास जेसीबी से गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने जेसीबी को भी बरामद कर लिया है।
घटना का खुलासे करने वाली टीम में एसआई रविंद्र यादव, कांस्टेबल शेर बहादुर सिंह, विनय यादव, विकास यादव, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह शामिल रहे।