फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder of young man during went to leave girlfriend home after spending night in Gorakhpur

यूपी: रात बिताकर प्रेमिका को घर छोड़ने गए युवक की पीटकर हत्या, पांच नामजद के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 20 Jul 2021 03:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Jul 2021 03:46 PM IST
सार

रामगढ़ताल इलाके में हुई घटना। घात लगाकर पहले से बैठे थे आरोपी।

विज्ञापन
murder of young man during went to leave girlfriend home after spending night in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गायघाट निषाद टोला में मंगलवार की सुबह एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी प्रेमिका को लेकर रात में चुपके से कहीं चला गया था और मंगलवार की सुबह उसे छोड़ने के लिए पहुंचा था। इसकी जानकारी लड़की के घरवालों को हो गई थी और वह सुबह घात लगाए बैठे थे। दोनों को रास्ते में पकड़ लिया और युवक की पिटाई करके अधमरा कर दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झंगहा इलाके के जीतपुर का रहने वाला लौहर निषाद (27) बाहर रहकर मजदूरी करता था। करीब दो महीने पहले वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने गोरखपुर आया था। 17 जुलाई को उसे अपने चाचा के साथ काम पर वापस मुरेंडा जाना था। टिकट होने के बावजूद वह किसी कारण जाने से इनकार कर दिया। जबकि रामगढ़ताल इलाके के गायघाट बुजुर्ग के निषाद टोला में उसकी रिश्तेदारी है। 
विज्ञापन


वह अपने रिश्तेदार के वहां अक्सर जाया करता था। यहीं पर उसका एक लड़की से प्रेम संबंध हो गया। वह उससे फोन पर बात करता था और अक्सर उसके बहाने वह अपने रिश्तेदार के घर भी आता था। आरोप है कि सोमवार की देर रात वह अपनी प्रेमिका को उसके घर से चुपके से लेकर कहीं चला गया। इस बीच युवती के घर वालों को इसकी जानकारी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग घर के पास फोरलेन पर ही बैठकर दोनों के वापस आने का इंतजार कर रहे थे। सुबह करीब चार बजे लौहर बाइक से युवती को लेकर वापस पहुंचा। परिवार के लोग लौहर के साथ अपनी बेटी को देख आग बबूला हो गया। उन्होंने लौहर की पिटाई शुरू कर दी। 


इस बीच ईंट से कूंचकर युवक की हत्या कर दी गई। परिवार के लोग युवक को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने प्रेमिका के पिता सुरेश निषाद, रमेश निषाद सहित पांच अन्य घर वालों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। 

इंस्पेक्टर रामगढ़ताल जेएन सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों ने तहरीर दी है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed