{"_id":"628c80b454b09d31603d027a","slug":"murder-charge-in-youth-death-case-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: युवक की मौत के मामले में हत्या का लगाया आरोप, ससुराल में फंदे से लटका मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: युवक की मौत के मामले में हत्या का लगाया आरोप, ससुराल में फंदे से लटका मिला था शव
Tue, 24 May 2022 12:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 May 2022 12:37 PM IST
सार
पीपीगंज इलाके में स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला था युवक का शव। परिजन बोले, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि के बाद भी पुलिस नहीं दर्ज कर रही केस।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के भुईधरपुर स्थित ससुराल में एक महीने पहले फंदे से लटके मिले युवक के शव के मामले में नया मोड़ आ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब खामोश बैठी है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर के निवासी अनूप कुमार की ससुराल में मौत हुई थी। उनकी पत्नी से अनबन चल रही थी। 22 मार्च 2022 को पत्नी मायके चली गई थी। इसी दिन दोनों पक्ष में थाने में समझौता हुआ था।
विज्ञापन
16 अप्रैल को विदाई का तारीख तय हुई थी। लेकिन, समझौते के बाद अनूप पत्नी के साथ ससुराल चला गया। अगली सुबह अनूप कुमार का शव पंखे से लटकता मिला था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में मौत की वजह सिर पर चोट आई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि, पीपीगंज थानेदार दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टी हुई है, बाकी की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है।