फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   municipality workers posted at officials and leaders house in deoria

अधिकारी और नेताओं के बंगले पर तैनात हैं नगर पालिका के कई सफाई कर्मचारी, राम भरोसे चल रही है शहर की सफाई व्यवस्था

Mon, 30 Nov 2020 03:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Nov 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
municipality workers posted at officials and leaders house in deoria
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर की सफाई व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। जिन कर्मचारियों की नियुक्ति वार्डों की सफाई के लिए हुई है, वह नेता और अधिकारियों के बंगले पर ड्यूटी कर रहे हैं। कोई अधिकारियों के कमरों में झाडू-पोछा कर रहा तो कोई फुलवारी संवारने की जिम्मेदारी निभा रहा है। कुछ सफाई कर्मी जनप्रतिनिधियों के आवास पर कार्यकर्ताओं को पानी भी पिला रहे हैं।
विज्ञापन

 
अधिकारियों के बंगले पर सफाई कर्मियों की नियम विरुद्ध तैनाती का सिलसिला वर्षों से चला आ रहा है। साल भर पहले बड़े अधिकारियों के बंगले पर पंचायतराज विभाग के सफाई कर्मी तैनात रहते थे। कोई साहब बंगले की साफ-सफाई करता था तो कोई उनकी गाड़ी में अर्दली बनकर घूमता था। शासन के सख्त निर्देश के बाद अधिकारियों के बंगले से पंचायतराज विभाग के सफाईकर्मी हटा दिए गए।
विज्ञापन


अब उनकी जगह नगर पालिका के सफाई कर्मी लगा दिए गए हैं। यह दिन भर साहब के घर की बेगारी करते हैं। लेकिन नगर पालिका वार्डों की सफाई के नाम पर मानदेय भुगतान करती है। सफाई कर्मियों की छीना- झपटी में नेता भी पीछे नहीं हैं। नेताओं की बेगारी के लिए भी पालिका ने उनके घर सफाई कर्मी तैनात किया है जिनकी हाजिरी वार्ड में सफाई के नाम पर बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई श्रमिकों की कमी से जूझ रही नगर पालिका

शहर की नगर पालिका पहले से ही सफाई श्रमिकों की कमी से जूझ रही है। 525 की जगह पालिका के पास 394 सफाई श्रमिक हैं। जिनमें करीब डेढ़ दर्जन अधिकारी और नेताओं के बंगले पर तैनात कर दिए गए हैं। इन्हें भी शहर की सफाई व्यवस्था का हिस्सा मानें तो पालिका को 131 सफाई श्रमिकों की दरकार है। बीते दिनों बोर्ड की बैठक में नगर पालिका ने इसके लिए प्रस्ताव रखा था लेकिन सदन से मंजूरी नहीं मिल सकी।

सफाई श्रमिकों की आवश्यकता
448 वार्डों की सफाई के लिए
10 रात्रि कालीन सफाई के लिए
14 श्रमिक नाला गैंग के लिए
28 सुपरवाइजर
25 चालक

यह है वर्तमान व्यवस्था

394 सफाई श्रमिक हैं नगर पालिका के पास
28 सुपरवाइजर हैं
25 चालक
08 कोविड ड्यूटी में तैनात हैं
10 रात्रिकालीन सफाई में
14 नाला गैंग में हैं तैनात
309 वार्डों में तैनात हैं

निकाय प्रभारी अधिकारी सीआरओ अमृत लाल वृंद ने बताया कि अधिकारी व नेताओं के यहां सफाईकर्मी तैनात होने की जानकारी मुझे नहीं है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की तैनाती रजिस्टर का निरीक्षण करने के बाद ही इसके बारे में कुछ बता पाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed