{"_id":"61c049de92c7782db131f450","slug":"municipal-corporation-was-writing-theft-of-government-brick-on-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ट्रैक्टर पर नगर निगम लिख कर रहे थे सरकारी ईंट की चोरी, नगर आयुक्त ने पकड़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ट्रैक्टर पर नगर निगम लिख कर रहे थे सरकारी ईंट की चोरी, नगर आयुक्त ने पकड़ा मामला
Mon, 20 Dec 2021 02:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:46 PM IST
सार
कर्नल सीपी सिंह ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर को नगर निगम लाकर पुलिस चौकी को सुपुर्द कर दिया गया है। मौके से दो ट्राली ईंटों को नगर निगम पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर (फाइल)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रैक्टर पर ‘नगर निगम कार्य हेतु’ लिखवाकर करीब 70 हजार रुपये की इंटरलॉकिंग ईंट की चोरी की जा रही थी। उधर से गुजर रहे नगर आयुक्त अविनाश सिंह की नजर पड़ी तो वह मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर ट्रैक्टर चालक भाग खड़ा हुआ। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
नौसड़ से पैडलेगंज तक सिक्स लेन बनाया जा रहा है। हाईवे के दोनों ओर मिट्टी की खुदाई हो रही है। इसी क्रम में सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के पास सड़क किनारे की इंटरलॉकिंग ईंट को भी उखाड़ा गया है। रविवार को एक ट्रैक्टर पर ‘नगर निगम कार्य हेतु’ लिखा हुआ कागज चस्पा कर इंटरलॉकिंग ईंट लादी जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान नगर आयुक्त अविनाश सिंह, महंत दिग्विजय नाथ पार्क में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लौट रहे थे। उन्होंने नगर निगम लिखे ट्रैक्टर पर ईंट लदते देखा तो रुक गए। कर्मचारी के माध्यम से जानकारी ली तो ट्रैक्टर चालक भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
बाद में नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद, लेखाधिकारी अमरेश बहादुर पाल, इंफोर्समेंट टीम प्रभारी कर्नल सीपी सिंह, अवर अभियंता अवनीश भारती भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर इंफोर्समेंट टीम प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
कर्नल सीपी सिंह ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर को नगर निगम लाकर पुलिस चौकी को सुपुर्द कर दिया गया है। मौके से दो ट्राली ईंटों को नगर निगम पहुंचाया गया है। उधर, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसमें एक पार्षद की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।