फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation: Instructions issued to sanitation and food inspectors across all zones; displeasure expressed over non-compliance.

Gorakhpur News: सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर सख्ती, तीन दिन में मांगी सुधार रिपोर्ट

Sat, 01 Aug 2026 03:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation: Instructions issued to sanitation and food inspectors across all zones; displeasure expressed over non-compliance.
-नगर निगम : सभी जोन के सफाई व खाद्य निरीक्षकों को जारी हुए निर्देश, अनुपालन नहीं होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन




गोरखपुर। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर की सफाई व्यवस्था में लगातार मिल रही खामियों पर सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त अजय जैन के निरीक्षण में वार्डों की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने के बाद सभी जोन के सफाई व खाद्य निरीक्षकों को तीन दिन के भीतर कमियां दूर कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

शुक्रवार सुबह जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि स्टोर में मौजूद 78 डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले वाहनों में से केवल 34 वाहन ही समय पर संचालन के लिए निकल सके। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जोन-एक से जोन-पांच तक के सभी सफाई व खाद्य निरीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में नगर आयुक्त की ओर से दिए गए आदेशों का अब तक प्रभावी पालन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


नगर निगम के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारियों की वैज्ञानिक तरीके से बीट निर्धारित की जानी थी, ताकि कोई भी क्षेत्र सफाई से वंचित न रहे। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रतिदिन तथा अन्य स्थानों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन अधिकांश वार्डों में इनका पालन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण में यह भी सामने आया कि सफाई वाहन सुबह सात बजे तक स्टोर से नहीं निकल रहे हैं। कर्मचारियों की उपस्थिति सुबह 6:30 बजे तक दर्ज कराने के बजाय 7:30 बजे तक दर्ज की जा रही है। नाला सफाई के लिए माइक्रो प्लान तैयार नहीं किया गया है और निरीक्षक भी सुबह छह से साढ़े छह बजे के बीच अपने क्षेत्रों में पहुंचकर निगरानी नहीं कर रहे हैं।

--

सभी निरीक्षकों को तत्काल कमियां दूर कर सफाई व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें प्रतिदिन सुबह छह से 6:30 बजे के बीच अपने-अपने जोन में उपस्थित होकर जियो-टैग फोटो टीम-16 पर अपलोड करनी होगी। रिपोर्ट तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराना होगा।
- अखिलेश श्रीवास्तव, जोनल सेनेटरी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed