{"_id":"6941b9acea0efe5deb000f2d","slug":"municipal-corporation-drinking-water-problem-in-shivaji-nagar-will-be-resolved-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1167116-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम : शिवाजी नगर में दूर होगी पेयजल की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम : शिवाजी नगर में दूर होगी पेयजल की समस्या
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम की पेयजल व्यवस्था योजना के तहत वार्ड संख्या 75, शिवाजी नगर में पानी की किल्लत दूर करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। योजना के अंतर्गत बगहा बाबा मंदिर से फुलवरिया शिव मंदिर और कृष्णा पब्लिक स्कूल गली तक करीब 2400 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।
वार्ड में पुरानी और जर्जर पाइपलाइन होने की वजह से लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। खासकर गर्मियों के मौसम में यहां के निवासियों को पेयजल की गंभीर कमी का सामना करना पड़ता था। नई पाइपलाइन के बिछाए जाने के बाद यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि इस पाइपलाइन परियोजना से लगभग पांच हजार लोगों की आबादी सीधे लाभान्वित होगी। पाइपलाइन के निर्माण के साथ ही जल प्रवाह की स्थिरता बढ़ेगी और पुराने पाइपलाइन के टूट-फूट से होने वाले जल नुकसान को भी रोका जा सकेगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। स्वीकृति के बाद काम शुरू किया जाएगा।