फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Commissioner strict, instructions to clean the drain in Kirana Mandi by breaking the slabs.

Gorakhpur News: नगर आयुक्त सख्त, किराना मंडी मे नाले के स्लैब तोड़कर सफाई के निर्देश

Wed, 20 May 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 20 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner strict, instructions to clean the drain in Kirana Mandi by breaking the slabs.
- नाला सफाई में लापरवाही पर नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर जताई नाराजगी
विज्ञापन

- रेती चौक से तकियाघाट तक बड़े नाले का निरीक्षण, जलकुंभी और सिल्ट हटाने को चलेंगी पोकलेन मशीनें

गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने मंगलवार को रेती चौक से साहबगंज किराना मंडी, मिर्जापुर पंपिंग स्टेशन होते हुए तकियाघाट तक बड़े नाले की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाले की सफाई पर सख्ती दिखाई। साहबगंज मंडी स्थित नाले का स्लैब तोड़कर सफाई करने को कहा।

नगर आयुक्त ने गीता प्रेस के उत्तरी गेट के पास नाला सफाई कार्य का जायजा लिया। किराना मंडी क्षेत्र में नगर निगम की दुकानों के पास नाला कूड़े और सिल्ट से पूरी तरह भरा मिला। नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नाले के ऊपर बने पक्के स्लैब को तत्काल तोड़कर सफाई कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही भविष्य में सफाई आसान बनाने के लिए दो-दो फीट चौड़े स्लैब लगाने और पूरे नाले की बैरिकेडिंग कर ढकने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए।
विज्ञापन

इसके बाद हनुमानगढ़ी मंदिर के पीछे तकियाघाट पहुंचे। वहां नाले में जलभराव, जलकुंभी और सिल्ट की भारी मात्रा मिली। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक जोन से एक-एक बड़ी पोकलेन मशीन लगाकर तकियाघाट से नाले के अंतिम छोर तक विशेष सफाई अभियान तत्काल शुरू कराया जाए। उन्होंने तकियाघाट से राप्ती नदी तक फाइटो रेमेडिएशन तकनीक से चल रहे नाला शोधन कार्य का भी जायजा लिया गया। पानी के प्रवाह को सुचारु रखने के लिए बनाए गए बोल्डर बांधों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed