{"_id":"62b2becc8f77bb55f651b367","slug":"municipal-commissioner-inspected-near-hn-singh-intersection-flaw-came-to-fore","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर का हाल: बरसात सिर पर, अब जान पाए नाली से ऊंचा है नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर का हाल: बरसात सिर पर, अब जान पाए नाली से ऊंचा है नाला
Wed, 22 Jun 2022 12:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:33 PM IST
सार
एचएन सिंह चौराहे के पास नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण तो सामने आई खामी, पीडब्ल्यूडी को 15 मीटर पक्के नाले का निर्माण कराकर लेवल बराबर कराने का दिया निर्देश ।
विज्ञापन
गोरखपुर में नाले का निर्माण चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के एचएन सिंह चौराहे के पास मेडिकल कॉलेज नाले का लेवल ऊंचा है। ऐसे में कॉलोनियों का पानी पास नहीं कर रहा है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने चौराहे के किनारे एल्यूमिनियम फैक्ट्री रोड पर नाली का लेवल एवं स्लोप लेकर नाली को मेन नाले से जोड़ने के अलावा 15 मीटर पक्का नाला बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने मेडिकल कालेज रोड पर एचएन सिंह, शाहपुर व खजांची चौराहा पर पीडब्लूडी की ओर से बनाए जा रहे नाले का निरीक्षण किया गया। एचएन सिंह चौराहे के पास मेडिकल रोड पर नाले का लेवल ऊंचा होने का कारण पानी पास नही हो रहा था। नाला सूखा मिला। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए पीडब्लूडी के सहायक अभियंता राजेश कुमार को निर्देशित किया। इसके बाद नगर आयुक्त ने शाहपुर तिराहे पर पीडब्लूडी की ओर से बनाई जा रही पुलिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
वन विभाग चौराहे पर नाले को मेन होल से जोड़ने का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। स्पोर्ट्स कालेज रोड पर निरीक्षण के दौरान पार्षद ने बताया कि नाली की गहराई अधिक होने के कारण नाले का पानी नही निकल पाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। नगर आयुक्त ने स्पोर्ट्स कॉलेज के नाले का लेवल ठीक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन