फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Commissioner conducts inspection; issues directives to expedite the start of work on the connecting road.

Gorakhpur News: महेसरा इकोलॉजिकल पार्क में बनेगा डायनासोर पार्क

Wed, 05 Aug 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 05 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner conducts inspection; issues directives to expedite the start of work on the connecting road.
गोरखपुर। महेसरा स्थित निर्माणाधीन इकोलॉजिकल पार्क को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सबसे आकर्षण का केंद्र डायनासोर पार्क रहेगा। इसके अलावा पार्क में डायनासोर पार्क सहित विभिन्न मनोरंजन व पर्यटन सुविधाओं का विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर आयुक्त अजय जैन और मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने महेसरा स्थित निर्माणाधीन इकोलॉजिकल पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने इस दौरान अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि इकोलॉजिकल पार्क को दीर्घकालिक रूप से आत्मनिर्भर और नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाए। उन्होंने पार्क तक लोगों की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कनेक्टिंग रोड के निर्माण कार्य को प्राथमिकता पर शुरू कराने और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों से कहा गया कि परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि डायनासोर पार्क काे लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed