{"_id":"6204c372fb5175396408125c","slug":"municipal-commissioner-boarded-electric-bus-without-revealing-identity","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बिना पहचान बताए इलेक्ट्रिक बस में सवार हुए नगर आयुक्त, लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बिना पहचान बताए इलेक्ट्रिक बस में सवार हुए नगर आयुक्त, लिया फीडबैक
Thu, 10 Feb 2022 01:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:19 PM IST
सार
गोरखपुर नगर आयुक्त ने किराया देकर की यात्रा, गोलघर काली मंदिर से एचएन सिंह चौराहा तक किया बस में सफर।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बिना अपनी पहचान बताए इलेक्ट्रिक बस में यात्रा की। उन्होंने 11 रुपये का टिकट कटाया और गोलघर काली मंदिर से लेकर एचएन सिंह चौराहा तक सफर कर लोगों से इलेक्ट्रिक बस का फीडबैक लिया।
विज्ञापन
महानगर में कुछ रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। यह सेवा ठीक से काम कर रही है या नहीं, इसका फीडबैक जानने के लिए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बिना अपनी पहचान बताए अपने स्टेनो बृजेश तिवारी के साथ गोलघर काली मंदिर से एचएन सिंह चौराहा, मेडिकल कॉलेज रोड तक सफर किया।
विज्ञापन
यात्रा पूरी करने के बाद नगर आयुक्त ने बताया कि रास्ते में उन्होंने लोगों के अलावा बस के कंडक्टर से भी बात की। बस पूरी भरी हुई थी और लोग इस सुविधा के मिलने से काफी खुश थे। लोगों ने अन्य प्रमुख मार्गों पर भी बस चलाने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट वाले रोड पर दो बसें चलाई जाएंगी। बस में टिकट काटने की मशीन भी देखी गई, जो सुचारु रूप से कार्य कर रही थी। बस में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक मिली।
नगर आयुक्त ने बताया कि कानपुर की घटना को देखते हुए प्रवर्तन दल से भी आकस्मिक निरीक्षण कराया जा रहा है, ताकि इसकी निगरानी कराई जा सके कि कोई ड्राइवर शराब पीकर तो बस नहीं चला रहा है। प्रत्येक जोनल अधिकारी भी इलेक्ट्रिक बस से समय-समय पर यात्रा कर निगरानी करेंगे।