फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mumbai journey will be easy special train will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: मुंबई का सफर होगा आसान, चलेगी स्पेशल ट्रेन

Fri, 09 Jun 2023 02:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 09 Jun 2023 02:33 PM IST
सार

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 05053/05054 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नौ जून को गोरखपुर से और 10 जून को बांद्रा टर्मिनस से चलाई जाएगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

विज्ञापन
Mumbai journey will be easy special train will run
भारतीय रेल (संकेतिक फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

गोरखपुर रेलवे प्रशासन ने मुंबई की ट्रेनों में अधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 05053/05054 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नौ जून को गोरखपुर से और 10 जून को बांद्रा टर्मिनस से चलाई जाएगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

विज्ञापन


बताया कि 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी नौ एवं 16 जून गोरखपुर से 09:30 बजे से चलेगी। वापसी यात्रा में 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 10 एवं 17 जून को बांद्रा टर्मिनस से चलाई जाएगी। इसी क्रम में 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी नौ जून को चलाने का निर्णय लिया गया है। 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का 11 जून को एक फेरे के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में आसमान से बरस रही आग, पारा पहुंचा 42.5 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गाेरखपुर बढ़नी विशेष गाड़ी शोहरतगढ़ तक चलाई जाएगी

गोरखपुर रेलवे प्रशासन ने लखनऊ मंडल के परसा-बढ़नी स्टेशनों के बीच पुल संख्या-65/ए पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लाॅक कर दिया गया है। इसकी वजह से गोरखपुर-बढ़नी विशेष गाड़ी शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।

बताया कि गोरखपुर से नौ जून को चलने वाली 05033 गोरखपुर-बढ़नी अनारक्षित विशेष गाड़ी बढ़नी के स्थान पर शोहरतगढ़ तक जाएगी। वहीं, बढ़नी से नौ जून को चलने वाली 05034 बढ़नी-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी बढ़नी के स्थान पर शोहरतगढ़ से चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed