फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mumbai Trains getting delayed every day due to diversion and fog

डायवर्जन: कुशीनगर एक्सप्रेस 17 घंटे लेट, दूसरी रैक लगानी पड़ी

Mon, 04 Dec 2023 01:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Dec 2023 01:20 PM IST
सार

अभी पूजा में आई भीड़ वापस भी नहीं लौटी, तब तक निर्माण के चलते छपरा जंक्शन और गोमतीनगर जंक्शन पर पॉवर ब्लॉक लेना पड़ा। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में तूफान की आशंका को देखते हुए छह जोड़ी ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

विज्ञापन
Mumbai Trains getting delayed every day due to diversion and fog
मुंबई जाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करीब एक सप्ताह से गोरखपुर से मुंबई तक का सफर कठिन हो गया है। वजह यह कि प्रयागराज में निर्माण कार्य के चलते रूट डायवर्जन किया गया है। इससे पहले पूजा स्पेशल गाड़ियों और अब कोहरे का भी आवागमन पर असर पड़ रहा है। रविवार को गोरखपुर आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस करीब 17 घंटे लेट चल रही थी। इसे देखते हुए स्टेशन प्रशासन ने दूसरी ट्रेन की रेक से मुंबई जाने वाली ट्रेन रवाना की। अब कुशीनगर एक्सप्रेस के आने पर सोमवार की सुबह वाली ट्रेन रवाना की जाएगी।

विज्ञापन


गोरखपुर से मुंबई के लिए हर दिन सुबह से लेकर देर रात तक आठ ट्रेनें चलती हैं। दिवाली और छठ पूजा के दौरान आने-जाने के लिए कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई थीं, लेकिन यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। इधर प्रयागराज जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इसकी वजह से ट्रेनों के विलंब से चलने की समस्या बढ़ गई है। गोरखपुर-मुंबई के बीच की सबसे प्रचलित ट्रेन कुशीनगर एक्सप्रेस है जो निरंतर विलंब से चल रही है।
विज्ञापन


रविवार को जिस ट्रेन को गोरखपुर जंक्शन पर सुबह सात बजे पहुंचनी थी, वह रात में साढ़े दस बजे अभी बभनान स्टेशन के पास थी। इस ट्रेन के रात में 12 बजे तक गोरखपुर जंक्शन पर पहुंचने की संभावना थी। सुबह जो ट्रेन गोरखपुर पहुंचती है, वही शाम को वापस मुंबई जाती है। जब सुबह वाली ट्रेन नहीं पहुंची तो शाम को दूसरी ट्रेन के रैक से कुशीनगर एक्सप्रेस को भेजा गया। अब रात में जो ट्रेन आएगी, उसका कोच सुबह वाली ट्रेन में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पॉवर ब्लॉक व तूफान के चलते ट्रेन कैंसिल होने से भी बढ़ी दिक्कतें
अभी पूजा में आई भीड़ वापस भी नहीं लौटी, तब तक निर्माण के चलते छपरा जंक्शन और गोमतीनगर जंक्शन पर पॉवर ब्लॉक लेना पड़ा। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में तूफान की आशंका को देखते हुए छह जोड़ी ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इसके चलते इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले परेशान होते हैं।

गोंडा व गोंडा कचहरी के बीच ओवरब्रिज के गर्डर लांचिंग के चलते ट्रैफिक व पॉवर ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 55 मिनट और पुणे-गोरखपुर रास्ते में 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जा रही है। इसके अलावा गोमतीनगर स्टेशन पर पॉवर ब्लॉक के चलते लखनऊ-बरौनी 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जा रही है। इसके अलावा पनवेल-गोरखपुर स्पेशल को दो घंटे रि-शिड्यूल किया गया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में तूफान के चलते गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया था। इसके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

यात्री बोले
रेल यात्री शिवदास ने कहा कि छठ पूजा में घर आए थे। अब वापस जा रहे हैं, लेकिन ट्रेन में इतनी भीड़ है कि खड़े होना भी मुश्किल है। स्लीपर क्लास का टिकट नहीं मिला तो जनरल का टिकट लिया हूं। रास्ते में जुर्माना भरकर जाना पड़ेगा।

रेल यात्री चंदन ने कहा कि चेन्नई जाना है, लेकिन स्टेशन पर पता लगा कि ट्रेन कैंसिल हो गया है। अब मुंबई वाली ट्रेन से भोपाल तक जाऊंगा। वहां से चेन्नई के लिए दूसरी ट्रेन मिल जाएगी। मुंबई जाने वाली सभी ट्रेनों में भीड़ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed