फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mumbai flight canceled due to bad weather in Gorakhpur

Gorakhpur: खराब मौसम की वजह से मुंबई की उड़ान रद्द, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी देरी से पहुंची

Thu, 16 Jan 2025 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Jan 2025 11:02 PM IST
सार

दिल्ली से अपराह्न 3:45 बजे आने वाली फ्लाइट भी 50 मिनट की देरी से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। वहीं मुंबई से आने वाली एक अन्य उड़ान 30 मिनट देर से हुई।

विज्ञापन
Mumbai flight canceled due to bad weather in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार को हवाई सेवाओं पर असर पड़ा। विभिन्न फ्लाइटों के समय पर नहीं पहुंचने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई से शाम 7:30 बजे आने वाली स्पाइस जेट की उड़ान खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इसके अलावा, कोलकाता से आने वाली इंडिगो की उड़ान में 55 मिनट की देरी हुई। 

विज्ञापन


दिल्ली से अपराह्न 3:45 बजे आने वाली फ्लाइट भी 50 मिनट की देरी से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। मुंबई से आने वाली एक अन्य उड़ान 30 मिनट देर से हुई, जबकि एलायंस एयर की दिल्ली से शाम 6:20 बजे आने वाली फ्लाइट 1:30 घंटे की देरी से गोरखपुर एयरपोर्ट पर आई। देरी के कारण यात्रियों को गोरखपुर एयरपोर्ट पर काफी असुविधा हुई। कुछ यात्रियों ने बताया कि उनके पास अगली कनेक्टिंग फ्लाइट्स थीं, जो अब उनकी देरी के कारण प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed