फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   multilevel parking

मल्टीलेवल पार्किंग: बदलेगा डिजाइन, 25 प्रतिशत जगह पर बनेगी दुकानें

Tue, 07 Jul 2020 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
multilevel parking
मल्टीलेवल पार्किंग : बदलेगी डिजाइन, 25 प्रतिशत एरिया में बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर के प्रमुख बाजार गोलघर को जाम से निजात दिलाने के लिए जलकल परिसर में बनाए जा रहे मल्टीलेवल पार्किंग के करीब 25 प्रतिशत एरिया में अब शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी बनेगा। इसकी वजह से इसकी डिजाइन में बदलाव किया गया है। इससे लागत में भी करीब 17 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा जाएगा। उधर, मल्टीलेवल पार्किंग के लिए शासन से जीडीए को करीब 23 करोड़ रुपये मिल गए हैं।
जलकल परिसर में जिस मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण स्वीकृत किया गया था, उसकी लागत करीब 29 करोड़ रुपये थी। केवल पार्किंग बनाने के प्रस्ताव से इसके रखरखाव आदि को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। इसको देखते हुए आय का स्रोत बनाने के उद्देश्य से मल्टीलेवल पार्किंग की डिजाइन में बदलाव कर दिया गया है। अब इस मल्टीलेवल पार्किंग के 25 प्रतिशत क्षेत्र में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इससे लागत बढ़कर अब 46 करोड़ रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन

मल्टीलेवल पार्किंग की डिजाइन में बदलाव किया गया है। 25 प्रतिशत एरिया में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। शासन से पहली किस्त के रूप में 23 करोड़ रुपये मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सिंह, चीफ इंजीनियर, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed