{"_id":"61c40733ee6f4a17567c59b7","slug":"multi-level-parking-will-be-made-in-gorakhpur-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एम्स में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, की गई अस्थायी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एम्स में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग, की गई अस्थायी व्यवस्था
Thu, 23 Dec 2021 10:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:53 AM IST
सार
एडीजी ने कमिश्नर व अन्य अधिकारियों के साथ गोरखपुर एम्स का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पार्किंग की उचित व्यवस्था के बिना, जाम से निजात नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मरीजों और उनके तीमारदारों को वाहन खड़ा करने के लिए अस्थायी पार्किंग की जगह तलाश ली गई है। एम्स में पार्किंग की स्थायी व्यवस्था के लिए मल्टी लेवल पार्किंग का भी प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
पार्किंग के संबंध में बुधवार को एडीजी अखिल कुमार ने कमिश्नर रवि कुमार एनजी के साथ एम्स में निरीक्षण किया। उनके साथ एम्स निदेशक डॉ सुरेखा किशोर, एसपी सिटी सोनम कुमार, एसपी ट्रैफिक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक, एम्स में आने वाले लोग पार्किंग नहीं होने से गेट के बाहर वाहन खड़ा कर देते हैं। इस कारण सड़क पर जाम की स्थिति हो जाती है। एडीजी ने बताया कि फिलहाल अस्थायी पार्किंग के लिए एम्स में एक जमीन चिह्नित की गई है। अस्थायी पार्किंग जीडीए के माध्यम से विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारियों में सहमति बनी कि स्थायी व्यवस्था के तौर पर परिसर के अंदर मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाए। इसके लिए जल्द ही शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। एडीजी ने कहा कि पार्किंग की उचित व्यवस्था के बिना, जाम से निजात नहीं मिलेगी।