फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Muharram: The youth of the city will do good work by fasting

मुहर्रम : शहर के युवा रोजा रखकर करेंगे नेक काम

Fri, 14 Jul 2023 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 14 Jul 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Muharram: The youth of the city will do good work by fasting
शहीदे कर्बला की बारगाह में पेश करेंगे अकीदत का नजराना
विज्ञापन

चांद के नजर आने के साथ 19 या 20 जुलाई से शुरू होगा मुहर्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। माहे मुहर्रम में शहर के युवा रोजा रखकर लोगों की मदद कर नेक काम करेंगे। साथ ही पौधारोपण, पुस्तक वितरण भी करेंगे। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से लिए दूसरों को भी नेक काम करने के लिए प्रेरित करेंगे।
माहे मुहर्रम में पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के प्यारे नवासे हजरत सैयदना इमाम हुसैन रदियल्लाहु अन्हु व उनके साथियों की कुर्बानी को याद किया जाता है। चांद नजर आने के साथ माहे मुहर्रम 19 या 20 जुलाई से शुरू होगा। नए इस्लामी साल का आगाज भी इसी के साथ होगा और 1445 हिजरी लग जाएगी।
विज्ञापन

अली बहादुर शाह यूथ कमेटी के अली गजनफर शाह ने बताया कि सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर पर चौथी से दसवीं मुहर्रम तक अकीदतमंदों को लंगर-ए-हुसैनी खिलाएंगे। वहीं पहली मुहर्रम से लेकर दसवीं मुहर्रम तक कर्बला के शहीदों की याद में रात में बाद नमाज एशा महफिल होगी। इसमें मस्जिद के इमाम मौलाना अली अहमद शहीदे आम हजरत सैयदना इमाम हुसैन व उनके साथियों की कुर्बानी पर रोशनी डालेंगे। दसवीं मुहर्रम को सुबह 10 बजे से तकरीर व मनकबत का कार्यक्रम होगा। कमेटी के युवा मुहर्रम के 10 दिनों तक रोजा रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed