फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MPs, MLAs and Mayors conducted their own census and appealed to the public.

जनगणना : पहले दिन गोरखपुर मंडल में 2690 ने की स्वगणना

Fri, 08 May 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
MPs, MLAs and Mayors conducted their own census and appealed to the public.
गोरखपुर। जनगणना के तहत पहले चरण में बृहस्पतिवार को मंडल में 2690 लोगों ने निर्वाचन आयोग के एचएलओ ऐप पर अपने मकान और परिवार की जानकारी अपलोड कर स्वगणना की। केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और मेयर ने स्वगणना करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया और आम जनता से स्वगणना की अपील की।
विज्ञापन



जनगणना के पहले चरण में अभी 21 मई तक मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से स्वगणना कर सकते हैं। 21 मई तक स्वगणना के बाद प्रगणक मकानों और परिवार की गणना करेंगे। जब मकानों की गणना होगी तो प्रगणक घर-घर जाएंगे और जो लोग स्वगणना किए रहेंगे, उनसे उनका यूनिक नंबर लेकर मौके पर जांच करेंगे और ओके कर देंगे।
विज्ञापन


इसी क्रम में सुबह 10 बजे स्वगणना ऐप के जरिए लोगों ने गणना दर्ज कराई। इस दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, सांसद रवि किशन शुक्ल, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल, चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद, बांसगांव विधायक विमलेश पासवान, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, कमिश्नर अनिल ढींगरा सहित शहर के गणमान्य लोगों ने स्वगणना करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डाली और जनता को स्वगणना करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जनगणना अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे तक मंडल में 2685 ने की स्वगणना किया। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर स्वगणना के तरीके भी साझा किए।






जिलेवार स्वगणना का आंकड़ा

जिला संख्या

गोरखपुर 1045

महराजगंज 605

देवरिया 700

कुशीनगर 340
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed