{"_id":"60a917fa8ebc3e29c02633b2","slug":"mp-ravi-kishan-writes-to-ministry-of-external-affairs-for-help-150-people-of-gorakhpur-trapped-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद रवि किशन ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र: विदेश में फंसे गोरखपुर के 150 लोगों के लिए मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद रवि किशन ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र: विदेश में फंसे गोरखपुर के 150 लोगों के लिए मांगी मदद
Sat, 22 May 2021 08:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 May 2021 08:10 PM IST
सार
हर संभव मदद का सांसद रवि किशन ने दिया भरोसा, कहा जल्द होगी घर वापसी
विज्ञापन
गोरखपुर सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के रहने वाले 150 नागरिक कंबोडिया में फंसे हुए है। इन सभी ने शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन को पत्र भेजकर मदद मांगी है। सांसद ने पत्र का तत्काल संज्ञान लिचा और विदेश मंत्री एस. जय शंकर को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग किया है कि जल्द से जल्द फंसे लोगों की घर वापसी कराई जाए। सांसद ने सभी को मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा मेरा परम कर्तव्य है। गोरखपुर के जो भी नागरिक कंबोडिया में फंसे हैं उनकी जल्द से जल्द घर वापसी होगी। उनकी वापसी के लिए मैं लगातार विदेश मंत्रालय से संपर्क में हूं। जब तक उन्हें गोरखपुर नहीं बुला लेता लगातार प्रयासरत रहूंगा। मुझे यकीन है कि विदेश मंत्री जल्द ही विदेश में फंसे इन भारतीयों घर वापस लाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के कुशल नेतृत्व में विदेश मंत्रालय में किए जा रहे सराहनीय कार्यो ने भारत की विदेश नीति को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। हमारे देश के लोगों के साथ-साथ दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को क्षमताओं और नेतृत्व में जबरदस्त विश्वास है। मुझे यकीन है कि विदेश मंत्री जल्द ही विदेश में फंसे इन भारतीयों को घर वापस लाएंगे। ऐसे में इनकी घर वापसी उनके परिवार के सदस्यों के लिए सबसे बड़ी खुशी होगी।
विज्ञापन