फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Ravi Kishan wishes Republic Day to the people of Gorakhpur

Gorakhpur: सांसद रवि किशन ने दी गोरखपुर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, बोले- तिरंगे का सम्मान जरूरी

Fri, 26 Jan 2024 06:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Jan 2024 06:20 PM IST
सार

सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि आज हमें इस बात पर गर्व है की विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र रहते है और इस लोकतंत्र को हमारे संविधान से ही मजबूती मिलती है। हमें अपने इस संविधान पर गर्व है।

विज्ञापन
MP Ravi Kishan wishes Republic Day to the people of Gorakhpur
सांसद रवि किशन ने फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हमें अपने देश के सम्मान में आयोजित होने वाले हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। देश के हर नागरिक को तिरंगे को सम्मान करना चाहिए, इससे ही देश और संविधान मजबूत होगा। यह बाते शुक्रवार को सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने तारामंडल में एबीसी पब्लिक स्कूल की तरफ से आयोजित दो किमी लंबे तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान सांसद ने प्रदेश और गोरखपुर की जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन

 

शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम सदर सांसद रवि किशन शुक्ला शामिल हुए। सबसे पहले सांसद अपने तारामंडल स्थित आवास पर ध्वजारोहण किया और उसके बाद एम्स में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। एम्स में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि आज देश में लागू संविधान की ही देन है की हर नागरिक अपने अधिकारों का प्रयोग कर रहा है। हमारी आजादी को संविधान ही दे रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए हर तरह से कार्य कर रहे है। 

विज्ञापन

 

वसुंधरा एनक्लेव में टोरंट गैस की तरफ से आयोजीत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि आज हमें इस बात पर गर्व है की विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र रहते है और इस लोकतंत्र को हमारे संविधान से ही मजबूती मिलती है। हमें अपने इस संविधान पर गर्व है। जब हमारा देश आजाद हुआ तो देश को चलाने के लिए एक एक लिखित कानून की जरूरत हुई तब देश के सबसे बड़े। विद्वान बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी ने इस जिम्मेदारी को अपने कंधों पर लिया और देश को एक ऐसा संविधान दिए जिसने आजादी के इतने साल बाद भी देश का हर नागरिक अपने को एक समाज में एक मजबूती दिया है। इसके आलावा सांसद रवि किशन शुक्ला शहर के कई स्कूल और संस्थाओं के कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed