{"_id":"611a5fbd7cea882c61238797","slug":"mp-ravi-kishan-inaugurated-oxygen-plant-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सांसद रवि किशन ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन, बोले- प्रतिमिनट बनेगा 500 लीटर ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सांसद रवि किशन ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन, बोले- प्रतिमिनट बनेगा 500 लीटर ऑक्सीजन
Mon, 16 Aug 2021 06:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 16 Aug 2021 06:23 PM IST
सार
महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 500 लीटर प्रतिमिनट क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लग जाने से मरीजों को काफी राहत हो गई है। इससे पूर्व सांसद का स्वागत चिकित्सा निदेशक डॉ. कुमार उमेश ने किया।
विज्ञापन
गोरखपुर सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में नए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन सांसद रवि किशन शुक्ला ने किया। सांसद ने कहा कि रेलवे चिकित्सालय में स्थापित नए ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 500 लीटर प्रतिमिनट है।
विज्ञापन
प्लांट के लग जाने से चिकित्सालय में कोविड संक्रमण के अतिरिक्त सामान्य दिनों में भी ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। बताया कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान रेल मार्ग से ऑक्सीजन एक्सप्रेस नकहा जंगल रेलवे स्टेशन पर लाया गया। इसके माध्यम से 40 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन जिले सहित आसपास के जनपदों में वितरित किया गया।
विज्ञापन
महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 500 लीटर प्रतिमिनट क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लग जाने से मरीजों को काफी राहत हो गई है। इससे पूर्व सांसद का स्वागत चिकित्सा निदेशक डॉ. कुमार उमेश ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर अपर महाप्रबंधक अमित अग्रवाल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर सतीश पांडेय, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ वी. नागा प्रसूनांबा आदि मौजूद रहे।