फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Ravi Kishan gets emotional on death of Raju Srivastava

Raju Srivastav Death: राजू श्रीवास्तव के निधन पर भावुक हुए सांसद रवि किशन, बोले- मैंने एक भाई खो दिया

Wed, 21 Sep 2022 04:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Sep 2022 04:26 PM IST
सार

बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने बुधवार सुबह अपने प्राण त्याग दिए। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
MP Ravi Kishan gets emotional on death of Raju Srivastava
सांसद रवि किशन ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया दुख। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया है। उन्हें 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने बुधवार सुबह अपने प्राण त्याग दिए। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।

विज्ञापन


वहीं सांसद रवि किशन ने कहा कि यह बहुत बड़ी क्षति है। कामेडी जगत के लिए, एक कलाजगत के लिए और राजनीति के क्षेत्र में। वह प्रत्येक क्षेत्र में शानदार कार्य कर रहे थे। उनके पूरे परिवार के साथ यह देश की अपूरणीय क्षति है। वह एक अच्छे पिता,अच्छे पुत्र, अच्छे पति और एक अच्छे मित्र थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज मैं उनकी मौत से स्तब्ध हूं। मैंने अपना भाई खोया है। हम लोग 30 सालों से एक दूसरे के सुख-दु:ख में सहभागी थे। मुंबई में शुरुआती दिनों में उनका भी संघर्ष चल रहा था और मेरा भी। हम दोनों से बहुत समय साथ गुजारा। उम्मीद नहीं थी कि वो इतना जल्दी हमें छोड़कर चले जाएंगे।

सांसद ने कहा कि उनकी हालत में भी सुधार हो रहा था उनकी बिटिया व अन्य परिजनों से लगातार बात हो रही थी। अचानक उनके चले जाने की खबर से मैं स्तब्ध हूं। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed